Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

November 26, 2026

‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

November 26, 2026

26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खरीफ 2026 : खाद वितरण व्यवस्था में सुधार से किसानों का बढ़ा भरोसा, समय पर उर्वरक मिलने से तेज हुई खेती की रफ्तार
रायपुर

खरीफ 2026 : खाद वितरण व्यवस्था में सुधार से किसानों का बढ़ा भरोसा, समय पर उर्वरक मिलने से तेज हुई खेती की रफ्तार

Author AuthorBy Author AuthorJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

समय पर उर्वरकों की उपलब्धता और नैनो डीएपी के उपयोग से खेती हो रही अधिक लाभकारी

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य शासन द्वारा किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर प्रदेश के किसानों के बीच दिखाई दे रहा है। खाद वितरण व्यवस्था में सुधार, सुगम उपलब्धता और नैनो उर्वरकों के उपयोग को लेकर किसानों में विश्वास बढ़ा है। सरगुजा जिले के ग्राम बाकीपुर के प्रगतिशील किसान श्री रवींद्र प्रताप सिंह ने खाद वितरण प्रणाली में किए गए सुधारों तथा नैनो उर्वरकों के उपयोग को खेती के लिए लाभकारी बताते हुए शासन की पहल की सराहना की है।

रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन की तैयारी के दौरान उन्हें समिति से डीएपी एवं यूरिया आसानी से उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद वितरण व्यवस्था में किए गए सुधारों से अब उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और व्यवस्थित हो गई है। इससे किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है तथा कृषि कार्य समय पर संपादित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वे लगभग 40 से 50 एकड़ कृषि भूमि में धान, दलहन एवं तिलहन की खेती करते हैं। समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता से बुवाई और फसल प्रबंधन के कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

प्रगतिशील किसान श्री सिंह ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं। उनके अनुसार नैनो उर्वरक पौधों तक पोषक तत्वों को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाते हैं, जिससे फसलों की वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही इनका भंडारण और परिवहन भी आसान होने से किसानों के समय, श्रम और लागत की बचत होती है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार नैनो उर्वरकों का वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी उद्देश्य से कृषि विभाग किसानों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है।

श्री रवींद्र प्रताप सिंह ने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया जैसी आधुनिक तकनीकों को भी अपनाएं, ताकि कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके। उन्होंने किसानों की सुविधा के अनुरूप खाद वितरण व्यवस्था में किए गए सुधारों और कृषि हितैषी प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्य सरकार किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों से खेती को अधिक लाभकारी, उत्पादक और किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

November 26, 2026

‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

November 26, 2026

26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

November 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
  • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
  • 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की नगरीय निकायों एवं निर्माण विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा, अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश
  • उद्योग और निवेश का नया हब बन रहा छत्तीसगढ़, 8.85 लाख करोड़ के 309 निवेश प्रस्ताव; 2 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.