panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अदम्य साहस एवं अद्वितीय राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका अदम्य साहस, अटूट आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज़ाद जी ने अपने संघर्ष, त्याग और बलिदान से देश के युवाओं में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की अलख जगाई। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा का स्रोत है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी के आदर्श और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए देश की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
