Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों में तेजी, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

July 24, 2026

चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने पर हुई विस्तृत चर्चा

July 24, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने प्राकृतिक आवास में छोड़ा

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना: पक्के घर ने बदली भइयालाल बैगा के परिवार की जिंदगी, सुरक्षित आशियाने से बढ़ा आत्मविश्वास
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना: पक्के घर ने बदली भइयालाल बैगा के परिवार की जिंदगी, सुरक्षित आशियाने से बढ़ा आत्मविश्वास

Author AuthorBy Author AuthorJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-एमसीबी। किसी भी परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार होता है। ग्राम देवगढ़, जनपद पंचायत भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निवासी भइयालाल बैगा के लिए भी यह सपना वर्षों तक अधूरा रहा। आर्थिक तंगी के कारण वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में जीवनयापन करने को मजबूर थे। बरसात के दिनों में टपकती छत और जर्जर दीवारें उनके परिवार की सबसे बड़ी चिंता थीं।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने भइयालाल बैगा के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई। योजना के अंतर्गत उन्हें पक्के आवास की स्वीकृति मिली, जिसके बाद उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। आज उनका परिवार अपने सुरक्षित और पक्के घर में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है।
भइयालाल बैगा बताते हैं कि पहले हर मौसम में परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के समय घर में पानी भर जाता था और परिवार हमेशा असुरक्षा की भावना में रहता था। लेकिन अब पक्का मकान बनने से परिवार को सुरक्षित आश्रय मिलने के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी मिला है। बच्चों के लिए पढ़ाई का बेहतर वातावरण उपलब्ध हुआ है और पूरे परिवार के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी। अब उनके पास अपना स्थायी घर है, जिससे भविष्य को लेकर विश्वास और उम्मीद दोनों बढ़ी हैं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब और विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना आज विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली का नया अध्याय लिख रही है। भइयालाल बैगा की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचता है, तो केवल घर ही नहीं बनता, बल्कि एक परिवार का भविष्य भी संवर जाता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

ग्राम पसौरी के किसान ने पहली बार किया नैनो डीएपी का उपयोग, बेहतर उत्पादन और कम लागत की जताई उम्मीद

July 24, 2026

विकासखंड भरतपुर के ग्राम कनौज के किसान बोले- आधुनिक तकनीक से कम लागत में बेहतर उत्पादन की उम्मीद

July 24, 2026

24 घंटे में आय प्रमाण-पत्र, सेवा सेतु से ग्रामीणों को मिली राहत: अब सरकारी सेवाएं पहुंच रहीं गांव-गांव

July 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों में तेजी, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
  • चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने पर हुई विस्तृत चर्चा
  • छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने प्राकृतिक आवास में छोड़ा
  • डीएवी स्कूल में सीडबॉल निर्माण और वन महोत्सव में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
  • कोंडागांव की शिल्पकला को मिलेगा नया बाजार, 40 शिल्पकारों को आधुनिक टूल किट से मिली नई ताकत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.