Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बैटरी चालित ट्राइसाइकिल बनी आत्मनिर्भरता की राह, 76 प्रतिशत दिव्यांग नर्मेश ने बदली अपनी तकदीर

July 28, 2026

पीएम सूर्य घर योजना बनी आर्थिक संबल: सात माह से आशीष मजूमदार का बिजली बिल शून्य, हर वर्ष हजारों रुपये की बचत

July 28, 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता सरवेश कुशारे को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, July 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » स्पान संवर्धन योजना से बस्तर की महिलाओं को मिल रही नई आर्थिक ताकत, दो माह में 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित करने वाली मनकी बघेल बनीं प्रेरणा
रायपुर

स्पान संवर्धन योजना से बस्तर की महिलाओं को मिल रही नई आर्थिक ताकत, दो माह में 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित करने वाली मनकी बघेल बनीं प्रेरणा

Author AuthorBy Author AuthorJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। मछली पालन विभाग की स्पान संवर्धन योजना बस्तर जिले के ग्रामीण किसानों के लिए आय का नया माध्यम बन रही है। बस्तर विकासखंड के ग्राम सिवनी की महिला किसान मनकी बघेल ने इस योजना का लाभ उठाकर मात्र दो माह में 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर मिसाल पेश की है।
मत्स्यपालन विभाग ने मनकी बघेल को मई माह में मिश्रित प्रजाति के लगभग 25 हजार स्पॉन उपलब्ध कराए। इसके साथ ही तालाब की उर्वरता बढ़ाने के लिए खाद तथा स्पान के आहार के रूप में खल्ली भी निःशुल्क प्रदान की गई। मनकी ने अपने परिवार के एक एकड़ क्षेत्र में स्थित दो तालाबों में स्पॉन का संवर्धन किया। नियमित रूप से भोजन देने, जाल चलाकर निगरानी करने और उचित देखभाल के कारण कम समय में ही उच्च गुणवत्ता की मत्स्य अंगुलिकाएं तैयार हो गईं।
मछलीपालन विभाग ने अंगुलिकाओं की पैकेजिंग और विपणन के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, पॉलिथीन बैग, बोरी तथा निःशुल्क जाल भी उपलब्ध कराया, जिससे तैयार मत्स्य बीज को सुरक्षित रूप से बाजार तक पहुंचाना आसान हो गया।
मनकी बघेल के भतीजे सुखलाल बघेल बताते हैं कि अब तक करीब 30 किलोग्राम मत्स्य अंगुलिकाओं की बिक्री 500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जा चुकी है, जिससे परिवार को सीधे 15 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तालाब में लगभग 50 किलोग्राम अंगुलिकाएं और तैयार हैं, जिनकी बिक्री से अच्छी अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।
सुखलाल का कहना है कि अंगुलिका उत्पादन का कार्य सामान्य मछलीपालन की तुलना में अधिक लाभदायक साबित हो रहा है। इसी अनुभव से उत्साहित होकर परिवार ने अगले वर्ष इस गतिविधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि परिवार सात एकड़ भूमि में खरीफ सीजन के दौरान उन्नत धान की खेती करता है, जबकि रबी सीजन में नदी किनारे दो एकड़ क्षेत्र में मक्का एवं विभिन्न साग-सब्जियों का उत्पादन करता है। अब कृषि के साथ-साथ अंगुलिका उत्पादन और मत्स्य पालन को भी आय का मजबूत स्रोत बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बैटरी चालित ट्राइसाइकिल बनी आत्मनिर्भरता की राह, 76 प्रतिशत दिव्यांग नर्मेश ने बदली अपनी तकदीर

July 28, 2026

पीएम सूर्य घर योजना बनी आर्थिक संबल: सात माह से आशीष मजूमदार का बिजली बिल शून्य, हर वर्ष हजारों रुपये की बचत

July 28, 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता सरवेश कुशारे को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

July 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बैटरी चालित ट्राइसाइकिल बनी आत्मनिर्भरता की राह, 76 प्रतिशत दिव्यांग नर्मेश ने बदली अपनी तकदीर
  • पीएम सूर्य घर योजना बनी आर्थिक संबल: सात माह से आशीष मजूमदार का बिजली बिल शून्य, हर वर्ष हजारों रुपये की बचत
  • राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता सरवेश कुशारे को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
  • स्पान संवर्धन योजना से बस्तर की महिलाओं को मिल रही नई आर्थिक ताकत, दो माह में 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित करने वाली मनकी बघेल बनीं प्रेरणा
  • मुनगा बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़ का आधार, हर आंगन तक पहुंचेगा ‘सुपोषण वृक्ष’ अभियान : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.