Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सिंचाई परियोजनाओं को नया स्वरूप देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने कहा- टिकाऊ, व्यवहारिक और जल संरक्षण आधारित हों योजनाएं

July 29, 2026

कुपोषण के खिलाफ महासमुंद बना मिसाल: दो वर्षों में 357 गंभीर कुपोषित बच्चों को मिला नया जीवन, पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही मुस्कान

July 29, 2026

गुरु ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य, शिक्षा और संस्कार से होता है समाज का निर्माण: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पीएम सूर्य घर योजना बनी आर्थिक संबल: सात माह से आशीष मजूमदार का बिजली बिल शून्य, हर वर्ष हजारों रुपये की बचत
रायपुर

पीएम सूर्य घर योजना बनी आर्थिक संबल: सात माह से आशीष मजूमदार का बिजली बिल शून्य, हर वर्ष हजारों रुपये की बचत

Author AuthorBy Author AuthorJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से लोग स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ निवासी  आशीष मजूमदार इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आए हैं।
लगभग सात महीने पहले  आशीष मजूमदार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। योजना के अंतर्गत उन्हें भारत सरकार से 78,000 तथा छत्तीसगढ़ शासन से 30,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे सोलर संयंत्र लगाने की लागत काफी कम हो गई। इस आर्थिक सहयोग ने उन्हें स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया।
आशीष मजूमदार बताते हैं कि सोलर सिस्टम स्थापित करने से पहले उनका मासिक बिजली बिल सामान्य दिनों में 2,000 से 3,000 तक आता था, जबकि गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर और अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग के कारण यह बढ़कर करीब 5,000 तक पहुंच जाता था। लेकिन सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने के बाद पिछले सात महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। इससे हर महीने हजारों रुपये की बचत हो रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।
उन्होंने बताया कि अब उनके घर की अधिकांश बिजली आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। बिजली बिल पर होने वाली बचत का उपयोग वे बच्चों की शिक्षा, घरेलू आवश्यकताओं तथा भविष्य की योजनाओं में कर रहे हैं। साथ ही जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होने से पर्यावरण संरक्षण में भी उनका योगदान सुनिश्चित हो रहा है। आशीष मजूमदार ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घरेलू मुफ्त बिजली योजना मध्यमवर्गीय एवं सामान्य परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने जिले के अन्य नागरिकों से भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने की अपील की। उनका कहना है कि एक बार सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद वर्षों तक बिजली बिल की चिंता काफी हद तक समाप्त हो जाती है और परिवार को स्थायी आर्थिक राहत मिलती है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लोगों में अक्षय ऊर्जा के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है। यह योजना न केवल बिजली बिल में बचत सुनिश्चित कर रही है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। जिले में बढ़ती जनभागीदारी इस बात का प्रमाण है कि स्वच्छ ऊर्जा अब केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण का भी प्रभावी आधार बन रही है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सिंचाई परियोजनाओं को नया स्वरूप देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने कहा- टिकाऊ, व्यवहारिक और जल संरक्षण आधारित हों योजनाएं

July 29, 2026

कुपोषण के खिलाफ महासमुंद बना मिसाल: दो वर्षों में 357 गंभीर कुपोषित बच्चों को मिला नया जीवन, पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही मुस्कान

July 29, 2026

गुरु ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य, शिक्षा और संस्कार से होता है समाज का निर्माण: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

July 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सिंचाई परियोजनाओं को नया स्वरूप देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने कहा- टिकाऊ, व्यवहारिक और जल संरक्षण आधारित हों योजनाएं
  • कुपोषण के खिलाफ महासमुंद बना मिसाल: दो वर्षों में 357 गंभीर कुपोषित बच्चों को मिला नया जीवन, पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही मुस्कान
  • गुरु ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य, शिक्षा और संस्कार से होता है समाज का निर्माण: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • विशेष केंद्रीय सहायता योजना: बस्तर के चार जिलों में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की प्रगति की समीक्षा
  • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने थाड़पाथर में 24.70 लाख रुपये की लागत से बने सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का किया लोकार्पण

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.