Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भाठागांव के नवनिर्मित बाजार परिसर में 69 विस्थापित दुकानदारों का होगा पुनर्वास, महापौर मीनल चौबे ने किया निरीक्षण

July 28, 2026

जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

July 28, 2026

“आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है, आगे भी नई ऊंचाइयां हासिल करें” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, July 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ड्रोन तकनीक से बदल रही धमतरी की खेती, कुछ मिनटों में हुआ 2 एकड़ में दवा का छिड़काव, किसानों ने देखा आधुनिक कृषि का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

ड्रोन तकनीक से बदल रही धमतरी की खेती, कुछ मिनटों में हुआ 2 एकड़ में दवा का छिड़काव, किसानों ने देखा आधुनिक कृषि का प्रदर्शन

Author AuthorBy Author AuthorJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-धमतरी। जिले में कृषि कार्यों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ड्रोन तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति दोनर (पैक्स) में उपलब्ध कृषि ड्रोन के माध्यम से ग्राम ढीमरटिकुर के प्रगतिशील कृषक श्री हरनारायण साहू के खेत में कृषि दवाइयों का छिड़काव किया गया। इस अवसर पर आसपास के अनेक किसान भी उपस्थित रहे और उन्होंने ड्रोन द्वारा किए जा रहे स्प्रे का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
कृषक हरनारायण साहू के पास लगभग 8 एकड़ कृषि भूमि है। तकनीकी कारणों के चलते आज ड्रोन के माध्यम से लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में ही कृषि दवाइयों lemdaclorpid हेक्सागोनजोले एवं जैविक फर्टिलाइजर का सफलतापूर्वक छिड़काव किया जा सका। शेष क्षेत्र में स्प्रे का कार्य तकनीकी समस्या के समाधान के बाद किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसानों को ड्रोन की कार्यप्रणाली, संचालन तथा इसके उपयोग से होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई।
कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि ड्रोन तकनीक के माध्यम से कम समय में बड़े क्षेत्र में समान रूप से दवाइयों का छिड़काव किया जा सकता है। इससे श्रम और समय की बचत होती है, दवा की मात्रा नियंत्रित रहती है तथा फसलों पर समान रूप से दवा पहुंचने से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही किसानों का रासायनिक दवाइयों के सीधे संपर्क में आना भी कम हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम घटते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने ड्रोन से किए जा रहे छिड़काव को आधुनिक एवं उपयोगी तकनीक बताते हुए इसकी सराहना की। किसानों ने कहा कि यदि यह सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध हो तो खेती की लागत कम करने, समय पर कृषि कार्य संपन्न करने तथा उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। कई किसानों ने आगामी खरीफ एवं रबी सीजन में भी ड्रोन आधारित कृषि सेवाओं का लाभ लेने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री भिरेंद्र साहू, ड्रोन ऑपरेटर श्री पीयूष साहू, श्री कमल जी तथा कृषक श्री भूषण साहू, श्री खिलेंद्र दीवान, श्री गिरधारी, श्री दुर्जराम एवं श्री कालीराम थे।
उल्लेखनीय है कि जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि ड्रोन उपलब्ध कराकर खेती को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक किसान नवीन तकनीकों को अपनाकर लागत में कमी लाएं, उत्पादकता बढ़ाएं और कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बना सकें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों में जुटा राजनांदगांव प्रशासन, 17 अगस्त से 30 सितंबर तक होगा जिलेभर में फसलों का डिजिटल सत्यापन

July 28, 2026

दंतेवाड़ा में तड़के बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 12 तक यात्री घायल, जवानों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

July 28, 2026

जल जीवन मिशन 2.0: हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने की तैयारी तेज, सांसदों के साथ केंद्र ने बनाई नई रणनीति

July 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • भाठागांव के नवनिर्मित बाजार परिसर में 69 विस्थापित दुकानदारों का होगा पुनर्वास, महापौर मीनल चौबे ने किया निरीक्षण
  • जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद
  • “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है, आगे भी नई ऊंचाइयां हासिल करें” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों में जुटा राजनांदगांव प्रशासन, 17 अगस्त से 30 सितंबर तक होगा जिलेभर में फसलों का डिजिटल सत्यापन
  • विकास का कोई विकल्प नहीं, सड़कें बनेंगी तो बदलेगी गांवों की तस्वीर : मंत्री टंक राम वर्मा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.