Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल पर ज्ञानेश्वरी को कॉन्क्लेव की दिखाई झलक, सभी ने खड़े होकर ताली बजाकर दी बधाई

July 28, 2026

भाठागांव के नवनिर्मित बाजार परिसर में 69 विस्थापित दुकानदारों का होगा पुनर्वास, महापौर मीनल चौबे ने किया निरीक्षण

July 28, 2026

जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, July 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों में जुटा राजनांदगांव प्रशासन, 17 अगस्त से 30 सितंबर तक होगा जिलेभर में फसलों का डिजिटल सत्यापन
छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों में जुटा राजनांदगांव प्रशासन, 17 अगस्त से 30 सितंबर तक होगा जिलेभर में फसलों का डिजिटल सत्यापन

Author AuthorBy Author AuthorJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

– त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
– एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

panchayattantra24.-राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे के सफल संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया जाएगा। यह कार्य पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित किया जाए, ताकि किसानों की फसल संबंधी जानकारी का सही एवं प्रमाणिक डिजिटल अभिलेख तैयार हो सके।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक खेत एवं फसल की जानकारी का सत्यापन सावधानीपूर्वक करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने एग्रीस्टैक के अंतर्गत किसानों के पंजीयन एवं संबंधित कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसानों को इस पहल के लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ा जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभों की जानकारी देकर अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित किए जाएं, ताकि जिले में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी राजस्व अधिकारियों एवं मैदानी अमले को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

ड्रोन तकनीक से बदल रही धमतरी की खेती, कुछ मिनटों में हुआ 2 एकड़ में दवा का छिड़काव, किसानों ने देखा आधुनिक कृषि का प्रदर्शन

July 28, 2026

दंतेवाड़ा में तड़के बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 12 तक यात्री घायल, जवानों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

July 28, 2026

जल जीवन मिशन 2.0: हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने की तैयारी तेज, सांसदों के साथ केंद्र ने बनाई नई रणनीति

July 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल पर ज्ञानेश्वरी को कॉन्क्लेव की दिखाई झलक, सभी ने खड़े होकर ताली बजाकर दी बधाई
  • भाठागांव के नवनिर्मित बाजार परिसर में 69 विस्थापित दुकानदारों का होगा पुनर्वास, महापौर मीनल चौबे ने किया निरीक्षण
  • जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद
  • “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है, आगे भी नई ऊंचाइयां हासिल करें” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों में जुटा राजनांदगांव प्रशासन, 17 अगस्त से 30 सितंबर तक होगा जिलेभर में फसलों का डिजिटल सत्यापन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.