Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्राकृतिक राखियों से आत्मनिर्भर बनेंगी बस्तर की दीदियां, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण में मिला हुनर

July 29, 2026

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की उम्मीद, एक शिकायत से पूरी हुई पुलिया, हजारों लोगों का आवागमन हुआ सुरक्षित

July 29, 2026

योजनाओं का संबल बना मत्स्य पालन, स्पॉन संवर्धन योजना से बदल रही ग्रामीणों की तकदीर

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » औषधीय खेती से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों की तस्वीर, धमतरी में 54.36 लाख की प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
रायपुर

औषधीय खेती से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों की तस्वीर, धमतरी में 54.36 लाख की प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण

Author AuthorBy Author AuthorJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती पारंपरिक फसलों की तुलना में कम लागत और कम पानी में अधिक मुनाफा देती है। इसमें तुलसी, अश्वगंधा और लेमन ग्रास जैसी प्रमुख फसलें शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक फसलों के साथ-साथ अब औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती का चलन तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के किसानों की आय दोगुनी करने के मिशन के तहत छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (वन विभाग) द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है।
इस योजना के तहत 30 जुलाई को धमतरी जिले के ग्राम दुगली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम द्वारा नारायणपुर (अबूझमाड़) और धमतरी के औषधि कृषकों को 54 लाख 36 हजार रुपये की अग्रिम प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी।
बिना कर्ज की चिंता, निश्चिंत होकर खेती करेंगे किसान
योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसानों को खेती शुरू करने के लिए किसी से कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अग्रिम वित्तीय सहायतारू बोर्ड द्वारा अनुबंधित संस्थाएं सीजी स्टीविया तथा इंस्टा हर्बल किसानों को खेती शुरू करने से पहले ही अग्रिम राशि दे रही हैं। लागत खर्च की पूर्ति के लिए किसान अपने खेतों में बोर खनन, सिंचाई पंप, पाइप फिटिंग, खेत की जुताई, रोपाई और निंदाई जैसे आवश्यक कार्य बिना किसी आर्थिक तंगी के कर सकेंगे। फसल तैयार होने के बाद किसानों को उपज बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, अनुबंधित संस्थाएं खेत से ही पूरी उपज की खरीदी की शप्रतिशत गारंटी करेंगी।
तीन प्रमुख मॉडलों के माध्यम से क्रियान्वयन
बोर्ड द्वारा औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को तीन अलग-अलग तरीकों से बढ़ावा दिया जा रहा है। क्लस्टर मॉडल (समूह खेती) में मुख्य गांव के 1-2 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले किसानों को जोड़कर बड़े पैमाने पर खेती कराई जाती है। इससे उपज अधिक मात्रा में प्राप्त होती है और परिवहन व खरीदी में आसानी होती है।
व्यक्तिगत किसान मॉडल में जो किसान पारंपरिक खेती के अलावा अधिक मुनाफा कमाने का विकल्प तलाश रहे हैं, उन्हें ब्राह्मी, खस, सतावर आदि की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला स्व.सहायता समूह मॉडल में पंचायतों एवं शासन की अनुपयोगी भूमि पर महिला समूहों द्वारा औषधीय पौधों की खेती कराई जा रही है। धमतरी में महानदी के तट पर खस की सफल खेती इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है।
क्षेत्रवार एवं फसलवार प्रोत्साहन राशि का विवरण
नारायणपुर (किहकाड़) कस्टम फार्मिंग 13 एकड़ (12 किसान) ब्राह्मी (9 एकड़), वच (1 एकड़), खस (3 एकड़) 78 हजार रूपए, नारायणपुर (5 ग्राम) व्यक्तिगत किसान 18.5 एकड़ (13 किसान) ब्राह्मी (12 एकड़), खस (6.5 एकड़) 1 लाख 05 हजार रुपए, धमतरी (आमदी) कस्टम फार्मिंग 40 एकड़ (18 किसान) लेमनग्रास (40 एकड़) 10 लाख 70 हजार 352 रुपए, धमतरी (9 ग्राम) व्यक्तिगत किसान 16.25 एकड़ (22 किसान) ब्राह्मी (2 एकड़), खस (6 एकड़), सतावर (3.75 एकड़), वच (4.5 एकड़) 2 लाख 93 हजार 620 रुपए और धमतरी (25 ग्राम) स्व-सहायता समूह 115 एकड़ (45 स्व-सहायता समूह) खस (80 एकड़), सतावर (20 एकड़), ब्राह्मी (9 एकड़) को 38 लाख 89 हजार 760 रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
बोर्ड द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त सुविधाएं
निःशुल्क पौध वितरण के रूप में किसानों को गुणवत्तापूर्ण औषधीय पौधे और बीज पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं। किसानों के लिए विशेष तकनीकि प्रशिक्षण शिविर एवं अध्ययन भ्रमण आयोजित किए जाते हैं। पूर्व-अनुबंध करके फसल बोने से पहले ही बिक्री की शत-प्रतिशत गारंटी दी जाती है। छत्तीसगढ़ शासन की यह दूरदर्शी योजना वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की उम्मीद, एक शिकायत से पूरी हुई पुलिया, हजारों लोगों का आवागमन हुआ सुरक्षित

July 29, 2026

योजनाओं का संबल बना मत्स्य पालन, स्पॉन संवर्धन योजना से बदल रही ग्रामीणों की तकदीर

July 29, 2026

प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ता बीजापुर: 500 से अधिक किसान बने आत्मनिर्भर, जैविक खेती से घटी लागत और बढ़ी आमदनी

July 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्राकृतिक राखियों से आत्मनिर्भर बनेंगी बस्तर की दीदियां, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण में मिला हुनर
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की उम्मीद, एक शिकायत से पूरी हुई पुलिया, हजारों लोगों का आवागमन हुआ सुरक्षित
  • योजनाओं का संबल बना मत्स्य पालन, स्पॉन संवर्धन योजना से बदल रही ग्रामीणों की तकदीर
  • प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ता बीजापुर: 500 से अधिक किसान बने आत्मनिर्भर, जैविक खेती से घटी लागत और बढ़ी आमदनी
  • सेवा सेतु पोर्टल बना डिजिटल सुशासन की नई पहचान, घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, 441 ऑनलाइन सेवाओं से नागरिकों को मिल रही राहत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.