Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

टेंट एंड डेकोर एक्सपो का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ

July 31, 2026

जैशक्राफ्ट से महिलाओं को मिली नई पहचान: 30 दिवसीय बांस एवं फर्नीचर निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न, 50 महिलाएं बनीं कुशल शिल्पकार

July 31, 2026

सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की व्यापक समीक्षा, मातृ-शिशु पोषण और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएँ से सुरक्षित निकाला गया भालू, जंगल में छोड़ा गया
रायपुर

15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएँ से सुरक्षित निकाला गया भालू, जंगल में छोड़ा गया

Author AuthorBy Author AuthorJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, ग्राम छिंदिया में सफल रहा रेस्क्यू अभियान

panchayattantra24.-रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन विभाग ने संवेदनशीलता और सूझबूझ का परिचय देते हुए कटघोरा वनमंडल के केंदई परिक्षेत्र के ग्राम छिंदिया में कुएँ में गिरे एक भालू को लगभग 15 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
15 घंटे की मशक्कत के बाद कुएँ में गिरे भालू का सुरक्षित रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। भालू को सुरक्षित बचाने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस और वन विभाग ने कुएँ के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया। ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई, ताकि शांत वातावरण में भालू को बाहर निकालने की कोशिश की जा सके।
जेसीबी और बाँस की सीढ़ी से बनाया गया सुरक्षित रास्ता
कुएँ की अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण था। प्रारंभिक प्रयास सफल नहीं होने पर वन विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से कुएँ के एक हिस्से में ढलाननुमा रास्ता तैयार किया। इसके साथ ही कुएँ के अंदर बाँस की मजबूत सीढ़ी उतारी गई। अनावश्यक भीड़ को हटाकर पूरे क्षेत्र में शांत माहौल बनाए रखा गया।
रात 9:30 बजे सुरक्षित बाहर निकला भालू
वन विभाग की रणनीति सफल रही और रात करीब 9:30 बजे भालू स्वयं सीढ़ी और ढलान के रास्ते कुएँ से बाहर निकलकर पास के जंगल में चला गया। भालू के सुरक्षित बाहर आने पर वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने राहत की साँस ली।
अधिकारियों और टीम का सराहनीय योगदान
रेस्क्यू अभियान वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत के निर्देशन और उप वनमंडलाधिकारी  संजय कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक कुमार दुबे, वनपाल  शारदा प्रसाद शर्मा, मंगल सिंह नायक, वनरक्षक  गंगाराम नेताम, अशोक कुमार श्रीवास,  मुरारी लाल साहू,  प्रहलाद सिदार, हाथी मित्र दल के  संदीप उइके और  भोला यादव सहित स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वन विभाग की अपील
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई वन्यप्राणी कुएँ, गड्ढे या किसी अन्य स्थान पर फँस जाए, तो उसे बचाने का प्रयास स्वयं न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें। साथ ही, खुले कुओं के चारों ओर पक्की सुरक्षा दीवार या घेरा बनाकर ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

टेंट एंड डेकोर एक्सपो का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ

July 31, 2026

जैशक्राफ्ट से महिलाओं को मिली नई पहचान: 30 दिवसीय बांस एवं फर्नीचर निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न, 50 महिलाएं बनीं कुशल शिल्पकार

July 31, 2026

सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की व्यापक समीक्षा, मातृ-शिशु पोषण और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

July 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • टेंट एंड डेकोर एक्सपो का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ
  • जैशक्राफ्ट से महिलाओं को मिली नई पहचान: 30 दिवसीय बांस एवं फर्नीचर निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न, 50 महिलाएं बनीं कुशल शिल्पकार
  • सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की व्यापक समीक्षा, मातृ-शिशु पोषण और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर
  • छत्तीसगढ़ में विज्ञान शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, साइंस सिटी, एआई गैलरी और साइंस पार्क परियोजनाओं में आएगी तेजी
  • 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएँ से सुरक्षित निकाला गया भालू, जंगल में छोड़ा गया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.