Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुरक्षा का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से दो लाख के जेवर ठगे, ऑटो चालक की भूमिका भी जांच के घेरे में

August 6, 2026

अब जनता भी बनेगी बीमारी की पहली प्रहरी: संदिग्ध रोग प्रकोप की सूचना सीधे केंद्र सरकार तक भेजें, समय रहते होगी कार्रवाई

August 6, 2026

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ बच्चों को मिलेगा कौशल और रोजगार का संबल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से CSR के जरिए खुलेगा आत्मनिर्भरता का रास्ता

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ बच्चों को मिलेगा कौशल और रोजगार का संबल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से CSR के जरिए खुलेगा आत्मनिर्भरता का रास्ता
रायपुर

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ बच्चों को मिलेगा कौशल और रोजगार का संबल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से CSR के जरिए खुलेगा आत्मनिर्भरता का रास्ता

Author AuthorBy Author AuthorAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के पुनर्वास, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय पहल की है।
इसी क्रम में उन्होंने अपने निवास कार्यालय में एक्सिस बैंक के भारत प्रमुख श्री विजय तथा कैटलिस्ट फॉर सोशल एसोसिएशन की भारत प्रमुख सुश्री स्मिता रांधे से मुलाकात कर बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और रोजगारोन्मुख अवसरों से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में एक्सिस बैंक के सी.एस.आर. फंड के माध्यम से बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, कौशल आधारित प्रशिक्षण देने तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया। यह पहल बच्चों को केवल संरक्षण तक सीमित न रखकर उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा देने का प्रयास है।
श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि “अनाथ और निराश्रित बच्चों को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाला प्रत्येक बच्चा आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़े।”
उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व सामुदायिक सहयोग से बाल संरक्षण एवं बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बच्चों के सामाजिक पुनर्वास के लिए यह पहल प्रारंभ की गई थी। वर्तमान में प्रदेश के पांच जिलों में इसका सफल क्रियान्वयन किया जा चुका है। अब इसे विस्तार देते हुए राज्य के सभी जिलों में लागू करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार, सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट क्षेत्र तथा औद्योगिक घरानों के सहयोग से बच्चों के समग्र विकास और प्रभावी पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों को कौशल विकास, डिजिटल प्रशिक्षण, रोजगार मार्गदर्शन और आत्मनिर्भर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर एक्सिस बैंक के भारत सी.एस.आर. प्रभारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, संस्था से संचालक श्री दीपेश, राज्य प्रमुख श्री जिनेश तथा बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

अब जनता भी बनेगी बीमारी की पहली प्रहरी: संदिग्ध रोग प्रकोप की सूचना सीधे केंद्र सरकार तक भेजें, समय रहते होगी कार्रवाई

August 6, 2026

टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी बनी सबसे बड़ी ताकत, निक्षय मित्र बनकर मरीजों को दें नई जिंदगी

August 6, 2026

महुआ बना आदिवासी महिलाओं की आर्थिक ताकत, वन धन योजना से हजारों परिवारों को मिली नई पहचान

August 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सुरक्षा का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से दो लाख के जेवर ठगे, ऑटो चालक की भूमिका भी जांच के घेरे में
  • अब जनता भी बनेगी बीमारी की पहली प्रहरी: संदिग्ध रोग प्रकोप की सूचना सीधे केंद्र सरकार तक भेजें, समय रहते होगी कार्रवाई
  • बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ बच्चों को मिलेगा कौशल और रोजगार का संबल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से CSR के जरिए खुलेगा आत्मनिर्भरता का रास्ता
  • रात के अंधेरे में ट्रकों से डीजल उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रायगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
  • जीपीएम के जैविक उत्पादों ने बायोफैच इंडिया-2026 में बिखेरा दम, विष्णुभोग चावल और केवची का शहद बना राष्ट्रीय आकर्षण

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.