Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

August 9, 2026

शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान – मंत्री राजेश अग्रवाल

August 9, 2026

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण

August 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, August 9
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ’रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : वित्त मंत्री ओपी चौधरी’
रायपुर

’रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : वित्त मंत्री ओपी चौधरी’

Author AuthorBy Author AuthorAugust 8, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

’आगामी पांच वर्षों में पिछले 20-25 वर्षों से अधिक विकास कार्य कराने का संकल्प’

panchayattantra24.-रायपुर। रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवलसुर्रा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज ग्राम देवलसुर्रा में आंगनबाड़ी भवन एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

’गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही सरकार’

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख गरीब परिवारों के पक्के आवास निर्माण की दिशा में तेजी से काम किया गया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है। देवलसुर्रा गांव में ही करीब 180 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है और अब तक लगभग 48 लाख रुपये की राशि उनके खातों में पहुंचाई जा चुकी है। इसी तरह भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

’सिंचाई संरचनाओं के जीर्णाेद्धार से किसानों को मिलेगा लाभ’

मंत्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से उपेक्षित सिंचाई संरचनाओं के जीर्णाेद्धार को प्राथमिकता दी जा रही है। बड़े हरदी, पुसौर क्षेत्र, बाघाडोला, बासनपाली, सोड़ेकेला, सीहा और टिनमिनी सहित विभिन्न स्थानों पर सिंचाई टैंकों के जीर्णाेद्धार के कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि देवलसुर्रा पंचायत के लिए एनटीपीसी प्रबंधन के सहयोग से एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत कराए गए हैं। इनमें देवलसुर्रा गांव में 20 लाख रुपये के विकास कार्य भी शामिल हैं। इन कार्यों की स्वीकृति के लिए उनके कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी प्रबंधन के साथ लगातार समन्वय किया गया।

’देवलसुर्रा में कई अन्य विकास कार्य भी होंगे’

वित्त मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच निर्माण के साथ-साथ देवलसुर्रा में अन्य विकास कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। इनमें लगभग 5.93 लाख रुपये की लागत से ह्यूम पाइप कल्वर्ट निर्माण, करीब 2.40 लाख रुपये की लागत से बोर एवं सिंचाई पंप निर्माण, गोटिया पारा से नीचे तालाब तक आरसीसी नाली निर्माण, बीज बस्ती एवं विंध्यवासिनी चौक के पास शेड निर्माण, करीब 12.10 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य दुकान निर्माण तथा प्राथमिक शाला में लगभग 4 लाख रुपये की लागत से किचन शेड निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनहित में स्वीकृत प्रत्येक कार्य गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके।

’पुसौर में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाओं का विस्तार’

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि पुसौर क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। युवाओं के लिए पुसौर में नालंदा परिसर विकसित किया जा रहा है। वहीं रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को अब रायगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पुसौर में ही रजिस्ट्री कार्यालय शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि पुसौर में जिला मुख्यालय के स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़े अस्पताल की स्वीकृति दी गई है, जिसका निर्माण लगभग डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही पुसौर में सरकारी नर्सिंग कॉलेज की भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग शिक्षा से विशेषकर बेटियों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे और उन्हें कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

’पांच वर्षों में पिछले 20-25 वर्षों से अधिक विकास कार्य कराने का संकल्प’

मंत्री चौधरी ने कहा कि विकास कार्य योजनाओं, उपलब्ध संसाधनों और प्राथमिकताओं के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि क्षेत्र के लिए जितना बेहतर संभव हो, उतना काम कराया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले 20-25 वर्षों में हुए विकास कार्यों से अधिक काम कराने का उनका संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता के सामूहिक प्रयासों से देवलसुर्रा सहित पूरे रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया जा सकता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण

August 9, 2026

ग्रामीण विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, पीएम आवास हितग्राहियों को मिली ‘खुशियों की चाबी’

August 8, 2026

आरमुड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिली नई गति

August 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
  • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान – मंत्री राजेश अग्रवाल
  • 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण
  • पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ी ऊर्जा आत्मनिर्भरता
  • विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.