Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ग्रामीण विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, पीएम आवास हितग्राहियों को मिली ‘खुशियों की चाबी’

August 8, 2026

आरमुड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिली नई गति

August 8, 2026

महलोई में विकास की नई तस्वीर: 15.18 लाख के कीर्तन भवन का भूमिपूजन, स्वास्थ्य केंद्र के शेड का लोकार्पण

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आरमुड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिली नई गति
रायपुर

आरमुड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिली नई गति

Author AuthorBy Author AuthorAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रधानमंत्री आवास योजना से आरमुड़ा के 48 गरीब परिवारों को मिला पक्का आवास

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम आरमुड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्य की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास, गरीबों के कल्याण और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के महज 12 दिनों के भीतर दो वर्षों के लंबित बोनस के रूप में प्रदेश के 12 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में लिए गए ये निर्णय प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
18 लाख गरीब परिवारों के पक्के आवास का सपना हुआ साकार
मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के आवास निर्माण का काम पिछली सरकार के कार्यकाल में रुक गया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इन आवासों के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केवल आरमुड़ा गांव में ही 48 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। इन परिवारों के पक्के आवास निर्माण के लिए लगभग 68 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि पक्के आवास से गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार मिल रहा है।
गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी भवन जैसी अधोसंरचनाओं के निर्माण से बच्चों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से स्वीकृति दी जा रही है और गुणवत्ता के साथ उनका निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का विस्तार करना है।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आरमुड़ा के ग्रामीणों, पंचों, महिला समूहों की दीदियों एवं उपस्थित नागरिकों का अभिवादन करते हुए विकास कार्यों में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री ब्रजेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

ग्रामीण विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, पीएम आवास हितग्राहियों को मिली ‘खुशियों की चाबी’

August 8, 2026

महलोई में विकास की नई तस्वीर: 15.18 लाख के कीर्तन भवन का भूमिपूजन, स्वास्थ्य केंद्र के शेड का लोकार्पण

August 8, 2026

’रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : वित्त मंत्री ओपी चौधरी’

August 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ग्रामीण विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, पीएम आवास हितग्राहियों को मिली ‘खुशियों की चाबी’
  • आरमुड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिली नई गति
  • महलोई में विकास की नई तस्वीर: 15.18 लाख के कीर्तन भवन का भूमिपूजन, स्वास्थ्य केंद्र के शेड का लोकार्पण
  • ’रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : वित्त मंत्री ओपी चौधरी’
  • हरियाली बढ़ेगी तो स्वस्थ और सुंदर बनेगा पर्यावरण : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.