Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहार

August 11, 2026

GeM पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: सरकारी खरीदी दोगुनी होकर ₹3,935 करोड़, पारदर्शी खरीद से ₹130 करोड़ की बचत

August 11, 2026

रक्षाबंधन से पहले ‘महतारी वंदन’ का तोहफा, धमतरी की महिलाओं के चेहरे पर खिली खुशी

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 11
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पहाड़ी गांव सरुवत में बदली तस्वीर, किराये के कमरे से अपने भवन में पहुंची आंगनबाड़ी
रायपुर

पहाड़ी गांव सरुवत में बदली तस्वीर, किराये के कमरे से अपने भवन में पहुंची आंगनबाड़ी

Author AuthorBy Author AuthorAugust 11, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

किराये के कमरे से अपने भवन तक पहुंची बाल विकास सेवाएं, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त केंद्र
11.69 लाख रुपये की लागत से बने नवीन भवन में 47 बच्चे और 9 गर्भवती एवं शिशुवती माताएं ले रही हैं पोषण, स्वास्थ्य और
प्रारंभिक शिक्षा की सेवाएं

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरुवत इसका प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है, जहां वर्षों तक किराये के कमरे में संचालित होने वाली आंगनबाड़ी अब अपने नवीन भवन में बच्चों के समग्र विकास का केंद्र बन गई है।
पहाड़ों के बीच बसे इस गांव में लंबे समय तक स्थायी भवन के अभाव में बच्चों और गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती थी। सीमित स्थान और संसाधनों के बीच संचालित केंद्र में पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण और प्रारंभिक शिक्षा गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करना चुनौतीपूर्ण था। स्थायी भवन की आवश्यकता को देखते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से इसका समाधान किया गया।
वर्ष 2025-26 में विकसित भारत-जी रामजी योजना, 15वें वित्त आयोग और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को एक साथ जोड़कर सरुवत में 11.69 लाख रुपये की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत किया गया। भवन निर्माण के लिए विकसित भारत-जी रामजी योजना से 8 लाख रुपये, 15वें वित्त आयोग से 1.69 लाख रुपये तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से 2 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई। योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से गांव की वर्षों पुरानी आवश्यकता का स्थायी समाधान संभव हो सका।
सरुवत का क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत दुर्गम है। निर्माण सामग्री को भवन स्थल तक पहुंचाना भी कठिन कार्य था। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ग्राम पंचायत और स्थानीय समुदाय ने निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा कराया। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मार्च 2026 में भवन का निर्माण निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर लिया गया।
नया भवन अब केवल बच्चों के बैठने की जगह नहीं, बल्कि पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और समग्र विकास के लिए सुरक्षित एवं सुविधायुक्त केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है। यहां 6 माह से 6 वर्ष तक आयु वर्ग के 47 बच्चे नियमित रूप से आते हैं और खेल-खेल में सीखने, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ रहे हैं। इसके साथ ही 9 गर्भवती एवं शिशुवती माताएं भी केंद्र की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रही हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जयमुनी गोंड बच्चों और माताओं से नियमित रूप से संपर्क कर पूरक पोषण, स्वास्थ्य परामर्श, टीकाकरण संबंधी जानकारी और प्रारंभिक शिक्षा गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। पहले जहां किराये के भवन में सीमित सुविधाओं के कारण गतिविधियां प्रभावित होती थीं, वहीं अब बच्चों को सीखने, खेलने और सहज वातावरण में समय बिताने के लिए पर्याप्त और सुरक्षित स्थान उपलब्ध है।
स्थानीय माताओं के लिए भी यह परिवर्तन राहत और भरोसे का कारण बना है। आंगनबाड़ी में आने वाली बालिका वर्षा की मां श्रीमती राजमती बताती हैं कि पहले बच्चों को आंगनबाड़ी भेजते समय चिंता रहती थी, लेकिन अब नया भवन बनने से सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिला है। बच्चों की देखभाल और गतिविधियां व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं, जिससे अभिभावकों का विश्वास बढ़ा है।
सरुवत की यह पहल इस बात का उदाहरण है कि योजनाओं के प्रभावी अभिसरण, ग्राम पंचायत की सक्रिय भागीदारी और स्थानीय स्तर पर निरंतर प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों में भी बाल विकास सेवाओं को मजबूत बनाया जा सकता है। किराये के कमरे से अपने भवन तक पहुंची यह आंगनबाड़ी आज गांव के नौनिहालों के लिए सुरक्षित बचपन, बेहतर पोषण और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन चुकी है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहार

August 11, 2026

GeM पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: सरकारी खरीदी दोगुनी होकर ₹3,935 करोड़, पारदर्शी खरीद से ₹130 करोड़ की बचत

August 11, 2026

92 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ कांकेर में गूंजा राष्ट्रप्रेम, ढाई किमी लंबी तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

August 11, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहार
  • GeM पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: सरकारी खरीदी दोगुनी होकर ₹3,935 करोड़, पारदर्शी खरीद से ₹130 करोड़ की बचत
  • रक्षाबंधन से पहले ‘महतारी वंदन’ का तोहफा, धमतरी की महिलाओं के चेहरे पर खिली खुशी
  • 92 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ कांकेर में गूंजा राष्ट्रप्रेम, ढाई किमी लंबी तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
  • घर की चौखट पर पहुंचा प्रशासन, वृद्ध किसान की दूर हुई धान बेचने की चिंता

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.