Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास पर सरकार का फोकस, शहीद परिवारों को 100% अनुकंपा नियुक्ति

August 11, 2026

75 दिनों तक गूंजेगी बस्तर की संस्कृति, पाट जात्रा से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा

August 11, 2026

मंत्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,सारंगढ़ में गूंजे देशभक्ति के नारे

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 11
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आंगनबाड़ी से स्कूल तक आसान होगा बच्चों का सफर, सुकमा में 1,044 केंद्रों पर मजबूत हो रही नौनिहालों की नींव
रायपुर

आंगनबाड़ी से स्कूल तक आसान होगा बच्चों का सफर, सुकमा में 1,044 केंद्रों पर मजबूत हो रही नौनिहालों की नींव

Author AuthorBy Author AuthorAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

1044 आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीख रहे बच्चे, स्कूल शिक्षा की हो रही बेहतर तैयारी
’

panchayattantra24.-रायपुर। सशक्त आंगनबाड़ी अभियान छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण स्तर को सुधारने की एक पहल है। इसके तहत स्कूलों के शिक्षक सप्ताह में एक दिन आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल-खेल में अक्षर, गिनती और बालगीत सिखाते हैं। सुकमा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘सशक्त आंगनबाड़ी अभियान’ के माध्यम से 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्कूल शिक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले की सभी पांच परियोजनाओं में अभियान की गतिविधियां प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।
खेल, कहानी और गीतों के माध्यम से सीखने की पहल
अभियान के तहत प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक जिले के 1044 आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्ताह में एक दिन एक घंटे तक विशेष शैक्षणिक गतिविधियां कराते हैं। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक भी आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों को खेल, कहानी, बालगीत, अक्षर ज्ञान, गिनती और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर देते हैं। इससे बच्चों में सीखने की रुचि, आत्मविश्वास और सहभागिता बढ़ रही है।
विद्यालय में प्रवेश से पहले मजबूत तैयारी
अभियान का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में प्रवेश से पहले सीखने के लिए तैयार करना और उनकी शैक्षणिक नींव को मजबूत बनाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों के बौद्धिक, भाषायी और रचनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
चरणबद्ध मूल्यांकन की व्यवस्था
अगस्त माह में अभियान का मूल्यांकन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। 6 अगस्त को पंचायत स्तर, 8 अगस्त को सेक्टर स्तर, 11 अगस्त को परियोजना स्तर और 13 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर मूल्यांकन आयोजित किया जा रहा है।
उत्कृष्ट बच्चों का होगा चयन
मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से 5 बच्चों का चयन किया जाएगा। पंचायत स्तर से चयनित बच्चों में से सेक्टर स्तर पर 5-5 बच्चों का चयन होगा। इसके बाद प्रत्येक परियोजना से 10 उत्कृष्ट बच्चों का चयन जिला स्तरीय मूल्यांकन के लिए किया जाएगा।
जिला प्रशासन का मानना है कि यह अभियान बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को सर्वांगीण बाल विकास के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अभियान की सफलता में परियोजना अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, संकुल समन्वयक, शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास पर सरकार का फोकस, शहीद परिवारों को 100% अनुकंपा नियुक्ति

August 11, 2026

75 दिनों तक गूंजेगी बस्तर की संस्कृति, पाट जात्रा से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा

August 11, 2026

मंत्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,सारंगढ़ में गूंजे देशभक्ति के नारे

August 11, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास पर सरकार का फोकस, शहीद परिवारों को 100% अनुकंपा नियुक्ति
  • 75 दिनों तक गूंजेगी बस्तर की संस्कृति, पाट जात्रा से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा
  • मंत्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,सारंगढ़ में गूंजे देशभक्ति के नारे
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
  • 81.52 लाख की जल परियोजना ने बदली सेवैयाकला की तस्वीर, अब 185 घरों में हर सुबह नल से पहुंच रहा साफ पानी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.