Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दुर्ग परिक्षेत्र में सड़क-भवन परियोजनाओं की रफ्तार पर PWD सचिव की सख्ती, हर माह भुगतान और गुणवत्ता जांच के निर्देश

August 13, 2026

तंबाकू पर कसेगा शिकंजा, कोटपा के प्रभावी अमल से तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ की तैयारी

August 13, 2026

15 अगस्त विशेष आलेख : सुदृढ़ कृषि व्यवस्था, पारदर्शी सुशासन और तकनीक से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों की तस्वीर

August 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 13
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना हरेली तिहार, पारंपरिक खेलों ने बढ़ाया उत्सव का रंग
रायपुर

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना हरेली तिहार, पारंपरिक खेलों ने बढ़ाया उत्सव का रंग

Author AuthorBy Author AuthorAugust 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

पारंपरिक खेलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया
विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी हरेली तिहार मनाया गया

panchayattantra24.-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ का प्रमुख कृषि पर “हरेली तिहार” हर्षाेल्लास से मनाया गया। कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में पारंपरिक तरीके से आयोजित हरेली तिहार उत्सव के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने बैलों, हलों एवं अन्य कृषि यंत्रों एवं उपकरणों की पूजा-अर्चना की और अच्छी फसल की कामना की।
इसके उपरांत कृषि महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं – गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, पिठ्ठुल, नारियल फेंक, रस्साकशी (रस्सा-कासी) एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और वहां उत्सव का माहौल निर्मित हो गया। कुलपति डॉ. चंदेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हरेली तिहार की प्रासंगिकता तथा कृषि एवं पर्यावरण के संबंध में इसके वैज्ञानिक महत्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होनें कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व किसानों, गौ-वंश, कृषि उपकरणों और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। डॉ. चंदेल ने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों एवं पारंपरिक कृषि विरासत से जोड़ना महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर पारंपरिक हरेली प्रसाद तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों- खुरमी, ठेठरी, अईरसा, बड़ा, पीढ़िया, गुलगुला आदि का वितरण किया गया। स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने दिया। इस अवसर पर संचालक अनुसंधान, निदेशक विस्तार, निदेशक शिक्षण, निदेशक प्रक्षेत्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय सहित अनेक विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, वैज्ञानिकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी हरेली तिहार का आयोजन किया गया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दुर्ग परिक्षेत्र में सड़क-भवन परियोजनाओं की रफ्तार पर PWD सचिव की सख्ती, हर माह भुगतान और गुणवत्ता जांच के निर्देश

August 13, 2026

तंबाकू पर कसेगा शिकंजा, कोटपा के प्रभावी अमल से तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ की तैयारी

August 13, 2026

15 अगस्त विशेष आलेख : सुदृढ़ कृषि व्यवस्था, पारदर्शी सुशासन और तकनीक से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों की तस्वीर

August 13, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • दुर्ग परिक्षेत्र में सड़क-भवन परियोजनाओं की रफ्तार पर PWD सचिव की सख्ती, हर माह भुगतान और गुणवत्ता जांच के निर्देश
  • तंबाकू पर कसेगा शिकंजा, कोटपा के प्रभावी अमल से तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ की तैयारी
  • 15 अगस्त विशेष आलेख : सुदृढ़ कृषि व्यवस्था, पारदर्शी सुशासन और तकनीक से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों की तस्वीर
  • सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की राह हुई आसान, सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को बांटी साइकिलें
  • घर की खुदाई में मिला निखात, विजय कुम्हार ने प्रशासन को सौंपा; 1.70 ग्राम धातु की अनुमानित कीमत करीब 17 हजार रुपये

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.