Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुकमा में ‘विभाजन विभीषिका’ की तस्वीरों ने बयां किया 1947 का दर्द, मंत्री केदार कश्यप ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

August 13, 2026

*युवा नेतृत्व एवं कौशल विकास क्षमता कार्यशाला में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी हुए शामिल*

August 13, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर कोण्डागांव में सांसद भोजराज नाग करेंगे ध्वजारोहण, विकास नगर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह

August 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 13
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में राष्ट्रप्रेम के साथ जल संरक्षण का संदेश
रायपुर

अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में राष्ट्रप्रेम के साथ जल संरक्षण का संदेश

Author AuthorBy Author AuthorAugust 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश

panchayattantra24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 को जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रप्रेम के साथ प्रकृति एवं जल संरक्षण के संदेश से जोड़ते हुए विशेष रूप से मनाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त को अमृत सरोवरों के तट पर मनरेगा श्रमिकों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
अमृत सरोवरों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन सरोवरों के तट पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों के माध्यम से ग्रामीणों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही सामुदायिक भागीदारी और सतत आजीविका गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
ध्वजारोहण के साथ होंगे विविध कार्यक्रम
समारोह के दौरान ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा, अमृत सरोवर परिसर में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जोड़ा जाएगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं विशिष्ट नागरिकों का होगा सम्मान
अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिवार के सदस्यों अथवा पुरस्कार विजेताओं और ग्राम पंचायत के विशिष्ट नागरिकों को आमंत्रित कर सम्मानित करने की पहल भी की जाएगी। इससे नई पीढ़ी को देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों से प्रेरणा मिलेगी।
ग्राम पंचायतों को कार्यक्रमों में अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन आयोजनों के माध्यम से अमृत सरोवरों को जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा श्रमिकों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और प्रकृति संरक्षण का संदेश व्यापक रूप से पहुंचाया जाएगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

अबूझमाड़ में विकास की नई राह: झारावाही-हतलानार सड़क ने बदली तस्वीर, 2.99 करोड़ की लागत से 3.20 किमी पक्की सड़क तैयार

August 13, 2026

दुर्ग परिक्षेत्र में सड़क-भवन परियोजनाओं की रफ्तार पर PWD सचिव की सख्ती, हर माह भुगतान और गुणवत्ता जांच के निर्देश

August 13, 2026

तंबाकू पर कसेगा शिकंजा, कोटपा के प्रभावी अमल से तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ की तैयारी

August 13, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सुकमा में ‘विभाजन विभीषिका’ की तस्वीरों ने बयां किया 1947 का दर्द, मंत्री केदार कश्यप ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
  • *युवा नेतृत्व एवं कौशल विकास क्षमता कार्यशाला में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी हुए शामिल*
  • स्वतंत्रता दिवस पर कोण्डागांव में सांसद भोजराज नाग करेंगे ध्वजारोहण, विकास नगर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह
  • अबूझमाड़ में विकास की नई राह: झारावाही-हतलानार सड़क ने बदली तस्वीर, 2.99 करोड़ की लागत से 3.20 किमी पक्की सड़क तैयार
  • दुर्ग परिक्षेत्र में सड़क-भवन परियोजनाओं की रफ्तार पर PWD सचिव की सख्ती, हर माह भुगतान और गुणवत्ता जांच के निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.