Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शहीद जवानों के बलिदान को नमन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने परिजनों का किया सम्मान

August 15, 2026

जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आयुक्त रजत बंसल ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2026

बलौदाबाजार में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » राज्य नीति आयोग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लिया संकल्प
रायपुर

राज्य नीति आयोग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लिया संकल्प

Author AuthorBy Author AuthorAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। समारोह में आयोग के सदस्य डॉ. सुब्रमण्यम, सदस्य सचिव  आशीष कुमार भट्ट सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस वर्ष राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समारोह का महत्व और भी बढ़ गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि 15 अगस्त केवल एक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है। आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और सर्वाेच्च बलिदान का परिणाम है। हमें उनके संघर्ष और आदर्शों को सदैव स्मरण रखते हुए उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी, लेकिन आज हमारे सामने इस स्वतंत्रता को समृद्धि में परिवर्तित करने का बड़ा दायित्व है। स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब मिलकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र का निर्माण करें, जिसमें विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे।
उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि ‘विकसित भारत /2047’ के राष्ट्रीय संकल्प की प्राप्ति में राज्य नीति आयोग महत्वपूर्ण एवं मार्गदर्शक भूमिका निभा रहा है। आयोग राज्य की नीतियों, योजनाओं और विकास लक्ष्यों को दिशा प्रदान करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति में आयोग के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सहभागिता और समर्पण आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक संकल्प और निरंतर प्रयासों से वर्ष 2047 तक विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त किया जा सकता है।
आयोग के सदस्य डॉ. सुब्रमण्यम ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी सदैव स्मरण रखना चाहिए। सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए अधिकार और कर्तव्य के बीच संतुलन अत्यंत आवश्यक है। यही सच्चे नागरिक धर्म की पहचान है।
सदस्य सचिव आशीष कुमार भट्ट ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा में प्रत्येक व्यक्ति को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। उन्होंने आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया। इस दौरान सभी ने राष्ट्र के विकास एवं विकसित छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

शहीद जवानों के बलिदान को नमन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने परिजनों का किया सम्मान

August 15, 2026

जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आयुक्त रजत बंसल ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2026

बलौदाबाजार में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • शहीद जवानों के बलिदान को नमन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने परिजनों का किया सम्मान
  • जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आयुक्त रजत बंसल ने किया ध्वजारोहण
  • बलौदाबाजार में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
  • मदरसा बोर्ड सहित प्रदेशभर के मदरसों में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश
  • राज्य नीति आयोग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लिया संकल्प

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.