panchayattantra24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने माँ भारती की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और मातृभूमि की सुरक्षा के लिए वीर जवानों का सर्वाेच्च बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
चौधरी ने कहा कि शहीद जवानों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्रता और सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति पूरा देश सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र की ओर से उनके त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। वीर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा और उनका साहस आने वाली पीढि़यों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
