Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

August 15, 2026

बस्तर में गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने फहराया तिरंगा

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने फहराया तिरंगा
रायपुर

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने फहराया तिरंगा

Author AuthorBy Author AuthorAugust 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति’

स्टेडियम स्कूल ग्राउंड मोहला में हुआ जिला स्तरीय समारोह, हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

panchayattantra24.-रायपुर। जिले में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के स्टेडियम स्कूल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक श्वेत कपोत व विकास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नम्रता सिंह, उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मंडावी, अध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला श्रीमती गैंदकुवर ठाकुर, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, डीएफओ श्री दिनेश पटेल, एडीएम श्री मिथलेश डोंडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा, श्री अनिल गुप्ता, श्री रमेश हिड़ामें, एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
ध्वजारोहण एवं सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में आईटीबीपी, जिला पुलिस बल, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने परेड में शामिल जवानों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने शहीदों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
बच्चों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कर्मचारी हुए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के स्कूली बच्चों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं संस्कृति की भावना से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास मोहला, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मोहला तथा तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर मोहला ने प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड मार्च पास्ट प्रदर्शन में प्रथम स्थान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 14वीं वाहिनी पुलिस बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल महिला टुकड़ी तथा तृतीय स्थान जिला पुलिस बल नव आरक्षक टुकड़ी ने प्राप्त किया। मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

August 15, 2026

बस्तर में गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

August 15, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • बस्तर में गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने फहराया तिरंगा
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
  • रायगढ़ का नगर वन बनेगा शहर का ‘ग्रीन लंग्स’, ऑक्सीजन हब के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.