Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

धमतरी में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, विधायक अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2026

झीरम की शहादत को नमन: स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद स्मारक के पुनर्निर्माण का दिया संकेत

August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास, 93 नए स्थानों पर लहराया तिरंगा
रायपुर

जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास, 93 नए स्थानों पर लहराया तिरंगा

Author AuthorBy Author AuthorAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

अमर वाटिका में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरता पदक से अलंकृत जवानों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मान

panchayattantra24.-रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया। जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में पदस्थ वीरता पदक से अलंकृत पुलिस जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के शौर्य और बलिदान ने बस्तर के इतिहास को नई दिशा दी है। नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान में मिली ऐतिहासिक सफलताओं का श्रेय जवानों के साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प को जाता है।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवान कठिन परिस्थितियों और आईईडी जैसे घातक खतरों के बीच भी पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्य पर डटे रहे हैं। राज्य गठन के 25 वर्षों के भीतर छत्तीसगढ़ पुलिस के 141 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाना उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद बस्तर के उन दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा फहराया जा रहा है, जहां पहले ऐसा संभव नहीं था। इस वर्ष 93 नए स्थानों पर तिरंगा फहराकर सुरक्षा बलों ने लोकतंत्र, विश्वास और राष्ट्रभावना की नई नींव मजबूत की है।
210 नक्सलियों का हथियारों के साथ आत्मसमर्पण बड़ी उपलब्धि
उप मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में अगस्त 2025 के दौरान हुए बड़े आत्मसमर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि 210 नक्सलियों द्वारा 163 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण शांति और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प और बस्तर में शांति की स्थापना की दिशा में बड़ी सफलता बताया।
शर्मा ने कहा कि बस्तर में संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रभावी स्थापना जवानों के पराक्रम और स्थानीय जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बंदूक के बल पर कायम व्यवस्था जनता के अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकती। लोकतंत्र में वही व्यवस्था मान्य है, जो जनता द्वारा चुनी गई हो और जनता के प्रति जवाबदेह हो।
आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जुड़ेंगे बस्तर के बच्चे
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बस्तर के जल, जंगल और संस्कृति को संरक्षित रखते हुए यहां के बच्चों को आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जोड़ना है। जिन क्षेत्रों में कभी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहां अब विकास की नई संभावनाएं तैयार हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि टेकुलगुड़ा जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों को ‘शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों में स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी और कौशल विकास केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
शर्मा ने कहा कि बस्तर में शांति, विकास और लोकतंत्र की स्थापना की दिशा में लगातार सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने सभी जवानों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर में सुख, शांति और विकास का नया मार्ग प्रशस्त करने में सुरक्षा बलों के साथ-साथ यहां की जनता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा शहीदों की स्मरण पट्टिका पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महापौर  संजय पांडेय, सहकारी बैंक अध्यक्ष  दिनेश कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर  डोमन सिंह, आईजी  बद्री नारायण मीणा, कलेक्टर  आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

धमतरी में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, विधायक अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2026

झीरम की शहादत को नमन: स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद स्मारक के पुनर्निर्माण का दिया संकेत

August 15, 2026

पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन : डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव में किया पौधरोपण

August 15, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • धमतरी में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, विधायक अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण
  • झीरम की शहादत को नमन: स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद स्मारक के पुनर्निर्माण का दिया संकेत
  • स्वतंत्रता दिवस पर गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
  • पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन : डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव में किया पौधरोपण
  • जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास, 93 नए स्थानों पर लहराया तिरंगा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.