Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रात्रि गश्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन से लदा पिकअप जब्त

August 17, 2026

सिहावल सागर एलीफेंट कैंप में गूंजा हाथी संरक्षण का संदेश

August 17, 2026

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर, शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 17
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » माटी का लाल, समृद्धि की मिसाल: समन्वित खेती से तिजाराम ने बदली अपनी तकदीर
रायपुर

माटी का लाल, समृद्धि की मिसाल: समन्वित खेती से तिजाराम ने बदली अपनी तकदीर

Author AuthorBy Author AuthorAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

​”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले नारायणपुर के ग्राम बड़ेझमरी में एक किसान के अटूट संकल्प और आधुनिक सोच ने विकास की नई बयार ला दी है। वर्षों से पारंपरिक खेती कर रहे किसान तिजाराम पिता सुखराम ने कृषि के पारंपरिक ढर्रे को बदलकर ‘समन्वित खेती’ (Integrated Farming) को अपनाया और आज वे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के लिए प्रेरणापुंज बन गए हैं।
​20 साल का अनुभव और नवाचार की सोच
​तिजाराम बीते दो दशकों से कृषि कार्य में लगे हैं। उनके पास लगभग 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, जिस पर वे धान, मक्का, उड़द, चना और अरहर जैसी पारंपरिक फसलें लेते रहे हैं। लेकिन सिर्फ एक फसल पर निर्भर रहने के बजाय उन्होंने उद्यानिकी फसलों, पशुपालन, मुर्गीपालन, बत्तख पालन और मछलीपालन को अपनी खेती का हिस्सा बनाया। इस बहुआयामी दृष्टिकोण से उन्हें अब साल के बारह महीने नियमित आय प्राप्त होती है।
​’आत्मा’ योजना ने दिखाई नई दिशा
​तिजाराम की सफलता की वास्तविक यात्रा लगभग तीन वर्ष पूर्व शुरू हुई, जब वे कृषि विभाग के अधिकारियों और ‘आत्मा’ योजना के मैदानी अमले के संपर्क में आए। विभागीय प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने आधुनिक तकनीकों को अपनी ज़मीन पर उतारा। विभाग द्वारा उन्हें अरहर उत्पादन के लिए उन्नत किस्म के निःशुल्क बीज और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने अरहर की खेती के साथ-साथ मुर्गीपालन, बत्तख पालन और तालाब में मछलीपालन को एक-दूसरे से जोड़कर एकीकृत रूप दिया।
​समन्वित खेती से सालाना आय 2 लाख पार, परिवार में आई समृद्धि
​अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए तिजाराम बताते हैं कि जब खेती के साथ पशुपालन, मुर्गी-बत्तख और मछलीपालन जैसी गतिविधियों को एक-दूसरे से जोड़ा, तो खेत का हर कोना आमदनी देने लगा। समन्वित खेती की बदौलत आज मेरी वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक हो गई है। अब परिवार का पालन-पोषण न केवल बेहतर ढंग से हो रहा है, बल्कि खेती के विस्तार का हौसला भी बढ़ा है।
​गांव और अंचल के लिए बने ‘रोल मॉडल’
​तिजाराम की यह सफलता केवल उनके घर तक सीमित नहीं है। उनकी इस उपलब्धि और बढ़ती आय को देखकर ग्राम बड़ेझमरी और आसपास के गांवों के अन्य किसान भी काफी प्रभावित हैं। क्षेत्र के किसान अब उनसे सीख लेकर समन्वित खेती और सहायक कृषि गतिविधियों को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

रात्रि गश्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन से लदा पिकअप जब्त

August 17, 2026

सिहावल सागर एलीफेंट कैंप में गूंजा हाथी संरक्षण का संदेश

August 17, 2026

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर, शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल

August 17, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • रात्रि गश्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन से लदा पिकअप जब्त
  • सिहावल सागर एलीफेंट कैंप में गूंजा हाथी संरक्षण का संदेश
  • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर, शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • स्थानीय संसाधनों से साकार हो रही आत्मनिर्भरता, कोरिया की महिलाओं ने तैयार की आकर्षक डिजाइनर राखियां
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 ने बदली विनीत कुमार सिंह की तस्वीर, एक-दो साल से लंबित डायवर्सन प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.