Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 43 आधुनिक ई-बसें, 302.67 करोड़ की लागत से बनेंगे नए शासकीय भवन

August 19, 2026

रायपुर में टला बड़ा रेल हादसा: ट्रैक पर रखा था 7 फीट लंबा लोहे का पाइप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

August 19, 2026

स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 19
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नवा रायपुर में दौड़ेंगी 43 आधुनिक ई-बसें, 302.67 करोड़ की लागत से बनेंगे नए शासकीय भवन
रायपुर

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 43 आधुनिक ई-बसें, 302.67 करोड़ की लागत से बनेंगे नए शासकीय भवन

Author AuthorBy Author AuthorAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवा रायपुर अटल विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
’नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें’
बैठक में एनआरडीए के अंतर्गत कंप्लायंट बैटरी ऑपरेटेड मोटर एसी-ई बसों के डिजाइन, प्रोक्योरमेंट, सप्लाई, परिचालन एवं संधारण के लिए ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर निविदा आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। परियोजना के विभिन्न तकनीकी एवं क्रियान्वयन संबंधी पहलुओं की समीक्षा की गई। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यालय सहित अन्य कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने परियोजना की आवश्यकताओं एवं निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की।
’रायगढ़ और जांजगीर-चांपा की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा’
लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला रायगढ़ के अंतर्गत रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन मार्ग के निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। लगभग 37 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण से संबंधित तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा परियोजना के लिए प्रभावित भूमि के अर्जन, भूमि व्यपवर्तन तथा निर्माण कार्य की तैयारियों की जानकारी दी गई। बैठक में जिला जांजगीर-चांपा के अंतर्गत लगभग 6.70 किलोमीटर लंबाई वाले अकलतरा बायपास मार्ग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। परियोजना से संबंधित तकनीकी एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव  अंकित आनंद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव  भूवनेश यादव, ऊर्जा विभाग के सचिव  सारांश मित्तर, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  चंदन कुमार सहित लोक निर्माण, वित्त एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

रायपुर में टला बड़ा रेल हादसा: ट्रैक पर रखा था 7 फीट लंबा लोहे का पाइप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

August 19, 2026

स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

August 19, 2026

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए समन्वित व्यवस्था के निर्देश

August 19, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नवा रायपुर में दौड़ेंगी 43 आधुनिक ई-बसें, 302.67 करोड़ की लागत से बनेंगे नए शासकीय भवन
  • रायपुर में टला बड़ा रेल हादसा: ट्रैक पर रखा था 7 फीट लंबा लोहे का पाइप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
  • स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए समन्वित व्यवस्था के निर्देश
  • ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवगाथा से रूबरू हो रहे विद्यार्थी, टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी ने जगाया देशभक्ति का भाव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.