Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राखी पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां, बिहान से मिला स्वरोजगार का नया आधार

August 26, 2026

महतारी वंदन की मदद से रैमती मौर्य संवार रहीं परिवार की खुशियां, नाती की पढ़ाई में भी बन रहीं सहारा’

August 26, 2026

’रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- “हमर खुशी दुगुना हो गे”’

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महतारी वंदन की मदद से रैमती मौर्य संवार रहीं परिवार की खुशियां, नाती की पढ़ाई में भी बन रहीं सहारा’
रायपुर

महतारी वंदन की मदद से रैमती मौर्य संवार रहीं परिवार की खुशियां, नाती की पढ़ाई में भी बन रहीं सहारा’

Author AuthorBy Author AuthorAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

’बिहान समूह से जुड़कर सब्जी उत्पादन से भी बढ़ाई आमदनी, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं मेटावाड़ा की रैमती’
’रक्षाबंधन के पहले आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार’

panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम मेटावाड़ा की निवासी रैमती मौर्य महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने दो नाती की पढ़ाई में भी कर रही हैं। हर महीने मिलने वाली राशि से वह बच्चों की पढ़ाई के लिए पेन, कॉपी सहित अन्य छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं और घर-परिवार की जरूरतों में भी सहयोग देती हैं।
रैमती मौर्य बताती हैं कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में सकारात्मक पहल है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। अब छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भरता कम हुई है और वे स्वयं भी परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे पा रही हैं।
’बिहान समूह से जुड़कर बढ़ाया आत्मविश्वास’
रैमती मौर्य करीब दस वर्ष पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहान समूह से जुड़ी थीं। वर्तमान में वे अपने अमृता स्व सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। समूह के माध्यम से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर उन्होंने आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाए हैं। वर्तमान में रैमती मौर्य क्लस्टर संगठन से आर्थिक सहायता लेकर साग-सब्जी की खेती कर रही हैं। खेत में उत्पादित सब्जियों को वे स्थानीय तोकापाल साप्ताहिक बाजार के साथ ही केशलूर में भी बेचती हैं। इससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिल रही है।
’महतारी वंदन की 31वीं किस्त को बताया रक्षाबंधन की सौगात’
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि मिलने पर रैमती मौर्य ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर मिली यह राशि हम बहनों के लिए एक विशेष सौगात है। मुख्यमंत्री श्री साय के विशेष स्नेह और आशीर्वाद से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिल रहा है।
रैमती मौर्य कहती हैं कि महतारी वंदन योजना की सहायता से वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ अपने नाती की पढ़ाई में भी सहयोग कर पा रही हैं। बिहान समूह से जुड़कर आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने और महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। वे योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

राखी पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां, बिहान से मिला स्वरोजगार का नया आधार

August 26, 2026

’रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- “हमर खुशी दुगुना हो गे”’

August 26, 2026

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 31वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां, चंचल दास के परिवार में त्योहार का उत्साह दोगुना

August 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राखी पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां, बिहान से मिला स्वरोजगार का नया आधार
  • महतारी वंदन की मदद से रैमती मौर्य संवार रहीं परिवार की खुशियां, नाती की पढ़ाई में भी बन रहीं सहारा’
  • ’रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- “हमर खुशी दुगुना हो गे”’
  • रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 31वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां, चंचल दास के परिवार में त्योहार का उत्साह दोगुना
  • धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा: उज्ज्वला योजना ने बदली ग्रामीण महिलाओं की रसोई

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.