Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र

September 1, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 44 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश

September 1, 2026

तकनीकी वस्त्र उद्योग में छत्तीसगढ़ तलाशेगा नई संभावनाएं, शिक्षा से बाजार तक बनेगी कार्ययोजना

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्वों की तैयारियों का लिया जायजा
बिलासपुर

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्वों की तैयारियों का लिया जायजा

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

दशहरा आयोजन के लिए संभावित स्थलों भालेराव मैदान एवं एम.एम.आर. कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण
नवरात्रि एवं गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं गणेश उत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका चांपा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी दशहरा आयोजन के लिए संभावित स्थल के रूप में भालेराव मैदान एवं एम.एम.आर. कॉलेज परिसर का जायजा लिया। उन्होंने दोनों स्थलों की उपलब्ध सुविधाओं एवं आयोजन की आवश्यकताओं का आकलन कर उपयुक्त स्थल का चयन किया जा सके। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैंडन यार्क, एसडीएम चांपा श्री पवन कोसमा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने दोनों संभावित स्थलों पर लोगों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, पार्किंग एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने आयोजन स्थल की क्षमता एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने रामबांधा तालाब के पास स्थापित गणेश उत्सव पंडाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल के आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों एवं संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर-एसपी ने पंडाल के आसपास पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने नवरात्रि एवं आगामी पर्वों के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जांजगीर-नैला में स्वच्छता व्यवस्था की कलेक्टर ने परखी हकीकत, मणिकंचन केंद्र में गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण पर जोर

September 1, 2026

बिलासपुर हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार, 50 से ज्यादा पर FIR; CCTV-ड्रोन फुटेज से बाकी उपद्रवियों की तलाश तेज

August 31, 2026

तबादले के बाद PRO का पद खाली, डिप्टी CM अरुण साव से मिले पत्रकार, सहायक संचालक सुजीत सिंह को मुंगेली में यथावत रखने की मांग

August 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र
  • जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 44 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश
  • तकनीकी वस्त्र उद्योग में छत्तीसगढ़ तलाशेगा नई संभावनाएं, शिक्षा से बाजार तक बनेगी कार्ययोजना
  • जांजगीर-नैला में स्वच्छता व्यवस्था की कलेक्टर ने परखी हकीकत, मणिकंचन केंद्र में गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण पर जोर
  • कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्वों की तैयारियों का लिया जायजा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.