Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हथियार छोड़ हुनर को बनाया हथियार, पुनर्वास नीति ने रानू राम को दिखाई नई राह

September 8, 2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : दंतेवाड़ा के शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, पा रहे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ

September 8, 2026

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी संकट में सहारा, आकाशीय बिजली से भतीजी की मौत के बाद निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंची शासन की मदद

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी संकट में सहारा, आकाशीय बिजली से भतीजी की मौत के बाद निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंची शासन की मदद
रायपुर

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी संकट में सहारा, आकाशीय बिजली से भतीजी की मौत के बाद निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंची शासन की मदद

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

आकाशीय बिजली से भतीजी की मृत्यु के बाद प्राकृतिक आपदा राहत राशि का प्रकरण हुआ निराकृत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

panchayattantra24.-रायपुर। शासन की योजनाओं और जनसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 इसी दिशा में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा तहसील के ग्राम बकनाकला, पोस्ट उदारी निवासी निलंबर सिंह के परिवार को भी कठिन समय में इसी व्यवस्था के माध्यम से राहत मिली।
आकाशीय बिजली की घटना से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
निलंबर सिंह की भतीजी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में था। प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के बाद शासन के प्रावधानों के तहत मिलने वाली राहत राशि के संबंध में परिवार को आवश्यक सहायता की जरूरत थी।
अपनी समस्या के निराकरण के लिए निलंबर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत को संबंधित राजस्व अधिकारियों तक पहुंचाया गया, जिससे प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
शिकायत दर्ज हुई, राजस्व अमले ने पूरी की प्रक्रिया
शिकायत प्राप्त होने के बाद तहसील स्तर पर प्रकरण की जांच की गई। आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत राशि स्वीकृत की गई। स्वीकृत राहत राशि परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी।
निलंबर सिंह बताते हैं कि परिवार पहले से ही अपूरणीय क्षति के दुख से गुजर रहा था। ऐसे समय में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी बात शासन-प्रशासन तक पहुंची और संबंधित अधिकारियों ने प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की।
“मुश्किल समय में शासन हमारे साथ खड़ा रहा”
निलंबर सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मेरी भतीजी की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो गई थी। मैंने इसके संबंध में सीएम हेल्पलाइन 1076 में कॉल किया था। शिकायत के बाद तहसीलदार के माध्यम से प्रक्रिया पूरी हुई और मुआवजा राशि खाते में आ गई। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।”
सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी नागरिकों की आवाज
सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचा रहे हैं। शिकायतों को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक भेजकर उनके निराकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया जा रहा है। निलंबर सिंह का प्रकरण इस बात का उदाहरण है कि विषम परिस्थितियों में भी नागरिकों की समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उसका समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तंत्र उपलब्ध है।
निलंबर सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में शासन से मिली राहत उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक संबल है। यह सहायता भले ही परिवार की अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन कठिन समय में शासन की संवेदनशीलता और साथ का भरोसा जरूर देती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : दंतेवाड़ा के शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, पा रहे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ

September 8, 2026

बिहान योजना से बदली रामबती की जिंदगी, मुर्गी पालन ने खोला आत्मनिर्भरता का रास्ता

September 8, 2026

दीनदयाल उपाध्याय योजना बनी भूमिहीन परिवारों का सहारा, शंभू बारी को हर साल मिल रही 10 हजार रुपये की मदद

September 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • हथियार छोड़ हुनर को बनाया हथियार, पुनर्वास नीति ने रानू राम को दिखाई नई राह
  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : दंतेवाड़ा के शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, पा रहे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी संकट में सहारा, आकाशीय बिजली से भतीजी की मौत के बाद निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंची शासन की मदद
  • बिहान योजना से बदली रामबती की जिंदगी, मुर्गी पालन ने खोला आत्मनिर्भरता का रास्ता
  • दीनदयाल उपाध्याय योजना बनी भूमिहीन परिवारों का सहारा, शंभू बारी को हर साल मिल रही 10 हजार रुपये की मदद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.