Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर निर्माण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण रोजगार को मिला संबल

September 27, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण

September 27, 2026

राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना बनी बेरोजगार युवा के स्वावलंबन की मजबूत नींव

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
रायपुर

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 26, 2026Updated:September 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

विधायकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, नशामुक्ति की ली शपथ
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक

panchayattantra24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जशपुर में स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश देने के लिए बालाजी मंदिर के समीप नवीन सामुदायिक भवन में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। योगाचार्यों के मार्गदर्शन में विधायकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास एवं ध्यान किया। इस अवसर पर नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉनयोग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय एवं श्रीमती रायमुनी भगत, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष  गंगाराम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
योगाचार्य  कृपाशंकर यादव एवं अन्य योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने ध्यान के साथ पद्मासन, सर्वांगासन, मंडूकासन, वज्रासन, भुजंगासन और दंडासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने आसनों के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग और ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
’स्वस्थ जीवन के लिए योग के साथ स्वच्छ वातावरण भी जरूरी: विधायक श्रीमती रायमुनी भगत’
विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ हमें समाज और देश के लिए अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। सेवा केवल किसी व्यक्ति की सहायता तक सीमित नहीं है, स्वच्छता भी सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वस्थ रहने के लिए जिस प्रकार योग और ध्यान आवश्यक हैं, उसी तरह स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक एवं निजी स्थानों को अपना समझकर स्वच्छ रखने और सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य, पहाड़ों, जलस्रोतों और पर्यटन स्थलों से समृद्ध है। इन्हें स्वच्छ और सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से परिवार सहित फिट इंडिया अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
’नशामुक्त भारत के निर्माण का लिया सामूहिक संकल्प’
कार्यक्रम में ‘विकसित भारत का मंत्र, भारत को नशे से स्वतंत्र’ संदेश के साथ विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार, मित्रों और समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने नशामुक्ति अभियान के सेल्फी स्टैंड के साथ तस्वीरें लेकर नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश भी दिया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण

September 27, 2026

जनजातीय विरासत और वनाधिकार संरक्षण के नवाचार को SKOCH Gold Award

September 27, 2026

सेवा सेतु से दूरस्थ गांवों में आसान हुई सरकारी सेवाओं की पहुंच, अब पंचायत स्तर पर मिल रहे जरूरी प्रमाण-पत्र

September 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर निर्माण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण रोजगार को मिला संबल
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना बनी बेरोजगार युवा के स्वावलंबन की मजबूत नींव
  • जनजातीय विरासत और वनाधिकार संरक्षण के नवाचार को SKOCH Gold Award
  • हैण्डपम्प की कतार से घर के नल तक पहुंचा पानी, बृंदा महंत के जीवन में आई सहजता

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.