Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

September 27, 2026

बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला

September 27, 2026

सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मिट्टी से समृद्धि तक: ‘बिहान’ से मिली नई राह, हेमलता पटेल ने खेती को बनाया आत्मनिर्भरता का जरिया
रायपुर

मिट्टी से समृद्धि तक: ‘बिहान’ से मिली नई राह, हेमलता पटेल ने खेती को बनाया आत्मनिर्भरता का जरिया

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। सुबह की पहली किरण के साथ खेतों की ओर बढ़ते कदम, लहलहाती फसलों का जतन और शाम को बाजार में अपनी मेहनत की उपज बेचकर सम्मानजनक आय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम डोमाडीह (अ) की श्रीमती हेमलता पटेल के जीवन की यही आज नई पहचान है। कभी घर-परिवार की चौखट तक सीमित रहने वाली हेमलता आज पूरे क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की जीवंत मिसाल बनकर उभरी हैं।
हेमलता के मन में हमेशा से परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने और खुद के दम पर पहचान बनाने का सपना था, लेकिन संसाधनों और सही मार्गदर्शन की कमी हमेशा आड़े आती रही। इसी बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ उनके जीवन में एक नया मोड़ लेकर आया। गांव के ‘खुशी स्व सहायता समूह’ से जुड़ने के बाद उन्हें बचत, वित्तीय प्रबंधन और आजीविका की विविध गतिविधियों के बारे में जानने का अवसर मिला। समूह और क्लस्टर के सहयोग पर भरोसा जताते हुए उन्होंने 60 हजार रुपये का ऋण लिया और इस राशि को पारंपरिक खेती तथा सब्जी उत्पादन के विस्तार में लगा दिया।
हेमलता ने इस अवसर को केवल एक ऋण की तरह नहीं, बल्कि अपनी किस्मत बदलने के एक माध्यम के रूप में लिया। उन्होंने खेतों में पसीना बहाया, बेहतर कृषि प्रबंधन अपनाया और ताजी सब्जियों को स्थानीय बाजारों तक पहुंचाना शुरू किया। उनकी मेहनत का असर जल्द ही दिखने लगा और बाजारों में उपज की मांग बढ़ने से मुख्य दिनों में उनका दैनिक कारोबार 3 से 4 हजार रुपये तक पहुँच गया। वर्तमान में खेती और सब्जी उत्पादन के बल पर वे सालाना लगभग 2 लाख रुपये की शानदार आमदनी अर्जित कर रही हैं।
इस बदलाव ने न सिर्फ हेमलता के परिवार को आर्थिक स्थिरता दी, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी पढ़ाई-लिखाई की चिंता को भी दूर कर दिया है। आज वे घर के हर छोटे-बड़े निर्णय में मजबूती से अपनी भूमिका निभा रही हैं। ‘बिहान’ और ‘खुशी स्व सहायता समूह’ से मिले सहयोग ने हेमलता को एक साधारण गृहिणी से एक सफल महिला कृषक-उद्यमी बना दिया है। उनकी यह सफलता साबित करती है कि यदि ग्रामीण महिलाओं को सही दिशा और अवसर मिले, तो वे न केवल अपने परिवार की तस्वीर बदल सकती हैं, बल्कि समाज के सामने आत्मनिर्भरता का एक नया उदाहरण भी पेश कर सकती हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

September 27, 2026

बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला

September 27, 2026

सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता

September 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान
  • बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला
  • सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिले में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान
  • बस्तर में बाढ़ के बाद राहत कार्यों की कमिश्नर डोमन सिंह ने की निगरानी, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.