Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कांसाबेल और बगीचा में उत्साह के साथ हुई प्रतियोगिताएं, विजेता वरिष्ठजनों का शॉल-श्रीफल और प्रमाण पत्र से सम्मान

September 26, 2026

बलौदाबाजार में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन ने 120 लोगों को सुरक्षित निकाला

September 26, 2026

एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ की संजू देवी की अहम भूमिका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई, कहा- संजू की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : जशपुर में 2.69 लाख राशनकार्डधारी परिवारों तक पहुंच रही खाद्य सुरक्षा
रायपुर

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : जशपुर में 2.69 लाख राशनकार्डधारी परिवारों तक पहुंच रही खाद्य सुरक्षा

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

501 उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन से राशन वितरण, आधार आधारित व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ जशपुर जिले में 2 लाख 69 हजार 20 राशनकार्डधारी परिवारों को 501 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था लागू है। आधार से जुड़े राशनकार्डों के माध्यम से हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अनुसार राशन सामग्री प्रदान की जा रही है। तकनीक आधारित इस व्यवस्था से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिल रही है।
2.52 लाख से अधिक बीपीएल राशनकार्डधारी परिवारों को मिल रहा लाभ
खाद्य अधिकारी ने बताया कि जशपुर जिले में 2 लाख 52 हजार 419 बीपीएल तथा 16 हजार 601 एपीएल राशनकार्डधारी परिवार हैं। इस प्रकार जिले में कुल 2 लाख 69 हजार 20 राशनकार्डधारी परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े हैं।
501 उचित मूल्य दुकानों से गांव-गांव तक पहुंच रहा राशन
जशपुर जिले में संचालित 501 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के साथ दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों तक खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है। राशनकार्ड के मुखिया अथवा आधार से लिंक सदस्यों के सत्यापन के आधार पर ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण किया जाता है।
राशनकार्ड की विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार हितग्राहियों को प्रतिमाह खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे जरूरतमंद परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ किसानों से समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन की व्यवस्था भी संचालित की जाती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कांसाबेल और बगीचा में उत्साह के साथ हुई प्रतियोगिताएं, विजेता वरिष्ठजनों का शॉल-श्रीफल और प्रमाण पत्र से सम्मान

September 26, 2026

बलौदाबाजार में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन ने 120 लोगों को सुरक्षित निकाला

September 26, 2026

एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ की संजू देवी की अहम भूमिका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई, कहा- संजू की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा

September 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कांसाबेल और बगीचा में उत्साह के साथ हुई प्रतियोगिताएं, विजेता वरिष्ठजनों का शॉल-श्रीफल और प्रमाण पत्र से सम्मान
  • बलौदाबाजार में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन ने 120 लोगों को सुरक्षित निकाला
  • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ की संजू देवी की अहम भूमिका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई, कहा- संजू की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा
  • बेटियों का जज्बा, अनुशासन और समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मंत्री ओपी चौधरी
  • सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : जशपुर में 2.69 लाख राशनकार्डधारी परिवारों तक पहुंच रही खाद्य सुरक्षा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.