Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हैण्डपम्प की कतार से घर के नल तक पहुंचा पानी, बृंदा महंत के जीवन में आई सहजता

September 27, 2026

‘आंगन मिलन सेवा’ में साझा कर रहे हितग्राही अपना अनुभव

September 27, 2026

सेवा सेतु से दूरस्थ गांवों में आसान हुई सरकारी सेवाओं की पहुंच, अब पंचायत स्तर पर मिल रहे जरूरी प्रमाण-पत्र

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मातृत्व के कठिन दौर में श्रमिक मां को मिला आर्थिक संबल, ‘सेवा संकल्प’ से कमला साहू के खाते में पहुंचे 20 हजार रुपये
रायपुर

मातृत्व के कठिन दौर में श्रमिक मां को मिला आर्थिक संबल, ‘सेवा संकल्प’ से कमला साहू के खाते में पहुंचे 20 हजार रुपये

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। मातृत्व हर महिला के जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है, लेकिन एक दैनिक श्रमजीवी महिला के लिए यह समय खुशियों के साथ-साथ गंभीर आर्थिक चुनौतियों को भी साथ लाता है। सारंगढ़ जिला के ग्राम पठारी की रहने वाली श्रीमती कमला साहू, जो रेजा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं, के सामने भी नवजात शिशु के आगमन पर ऐसी ही परिस्थिति निर्मित हो गई थी।
​बच्चे की देखभाल के लिए काम से दूरी बनाने के कारण उनकी दैनिक मजदूरी बंद हो गई थी। सीमित आमदनी में घर के दैनिक खर्चों को संभालने के साथ नवजात के पोषण और स्वास्थ्य की आवश्यकताओं को पूरा करना कमला के लिए एक बड़ी चिंता का कारण बना हुआ था।
​ऐसे संवेदनशील और कठिन समय में राज्य सरकार का ‘सेवा संकल्प अभियान’ उनके लिए एक नया सवेरा लेकर आया। अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा संचालित ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ के माध्यम से पात्र हितग्राही कमला साहू के बैंक खाते में direct benefit transfer (DBT) के जरिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि हस्तांतरित की गई।
​यह राशि केवल वित्तीय मदद मात्र नहीं थी, बल्कि मजदूरी प्रभावित होने के उस दौर में मिला एक सुदृढ़ संबल थी। सहायता राशि प्राप्त होने के बाद कमला अपने नवजात बच्चे के स्वास्थ्य, उचित पोषण और देखभाल पर पूरा ध्यान दे पा रही हैं।
​कमला साहू अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताती हैं कि रेजा मजदूरी की सीमित आय में परिवार की जरूरतें पूरी करना आसान नहीं होता।मातृत्व के दौरान काम पर न जा पाने से बच्चे की देखभाल और घर के खर्च को लेकर बहुत चिंता रहती थी। मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिले 20 हजार रुपये ने कठिन समय में बहुत बड़ा सहारा दिया है। इससे बच्चे के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें बिना किसी तंगी के पूरी हो रही हैं।
​कमला की यह सफलता की कहानी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के मूल ध्येय को चरितार्थ करती है—जहाँ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाकर उनके जीवन में सकारात्मक और वास्तविक परिवर्तन लाया जा रहा है। आज कमला एक बार फिर हिम्मत और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रही हैं, और योजना से मिले इस सहयोग ने उनके परिवार की चिंता दूर कर बच्चों के सुखद भविष्य का विश्वास जगाया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु से दूरस्थ गांवों में आसान हुई सरकारी सेवाओं की पहुंच, अब पंचायत स्तर पर मिल रहे जरूरी प्रमाण-पत्र

September 27, 2026

फिरोजाबाद की चूड़ी कला से सूरजपुर की समूह की दीदीयां गढ़ रही आत्मनिर्भरता की नई राह

September 27, 2026

टमाटर-खीरे की खेती से बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहीं उर्मिला, लखपति दीदी बनने की ओर बढ़े कदम

September 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • हैण्डपम्प की कतार से घर के नल तक पहुंचा पानी, बृंदा महंत के जीवन में आई सहजता
  • ‘आंगन मिलन सेवा’ में साझा कर रहे हितग्राही अपना अनुभव
  • सेवा सेतु से दूरस्थ गांवों में आसान हुई सरकारी सेवाओं की पहुंच, अब पंचायत स्तर पर मिल रहे जरूरी प्रमाण-पत्र
  • मातृत्व के कठिन दौर में श्रमिक मां को मिला आर्थिक संबल, ‘सेवा संकल्प’ से कमला साहू के खाते में पहुंचे 20 हजार रुपये
  • फिरोजाबाद की चूड़ी कला से सूरजपुर की समूह की दीदीयां गढ़ रही आत्मनिर्भरता की नई राह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.