Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, एमसीबी के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

September 28, 2026

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – राजेश अग्रवाल

September 28, 2026

शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, एमसीबी के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा
छत्तीसगढ़

उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, एमसीबी के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

तीनों विकास खंडों के 201 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई महापरीक्षा

panchayattantra24.-एमसीबी । उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नवभारत साक्षरता महापरीक्षा जिले में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के तीनों विकासखंडों मनेन्द्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शिक्षार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ महापरीक्षा में सहभागिता की। जिले में महापरीक्षा के लिए कुल 201 परीक्षा केंद्रों पर 2042 शिक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था, जिनमें से 1909 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। महापरीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई तथा शिक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी शिक्षकों एवं मैदानी अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई।
खड़गवां में सर्वाधिक 845 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा, मनेन्द्रगढ़ में 497 और भरतपुर में 567 की सहभागिता
जिले में आयोजित महापरीक्षा में विकासखंडवार भी उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के 92 परीक्षा केंद्रों में 527 शिक्षार्थियों का पंजीयन हुआ, जिसमें 497 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। खड़गवां विकासखंड के 72 परीक्षा केंद्रों में 922 शिक्षार्थियों का पंजीयन किया गया, जिनमें 845 शिक्षार्थियों ने महापरीक्षा दी। वहीं भरतपुर विकासखंड के 37 परीक्षा केंद्रों में 593 शिक्षार्थियों का पंजीयन हुआ और 567 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस प्रकार जिलेभर में कुल 201 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 2042 शिक्षार्थियों में से 1909 ने परीक्षा देकर साक्षरता की दिशा में अपने सीखने के सफर को आगे बढ़ाया।
महापरीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वयंसेवी शिक्षकों और मैदानी अमले ने परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जिले में दिखाई दे रही सामूहिक सहभागिता और जागरूकता भी सामने आई।
कलेक्टर ने कहा – साक्षरता आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव
कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने नवभारत साक्षरता महापरीक्षा के सफल आयोजन पर जिले के सभी शिक्षार्थियों, स्वयंसेवी शिक्षकों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति में आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से जिले में साक्षरता के प्रसार को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है और महापरीक्षा में बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों की सहभागिता इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों से कहा कि महापरीक्षा के बाद भी शिक्षार्थियों को निरंतर सीखने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं तथा उन्हें दैनिक जीवन में पढ़ने-लिखने और गणना के ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि साक्षरता का वास्तविक लाभ उनके जीवन में दिखाई दे। वहीं जिला प्रशासन ने महापरीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी शिक्षार्थियों, स्वयंसेवी शिक्षकों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कोरबा के युवाओं को नवाचार का मंच, समस्याओं के समाधान से देश की प्रगति में योगदान का आह्वान

September 27, 2026

विश्व पर्यटन दिवस 2026 : जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका इंतजार कर रहा है

September 27, 2026

विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर निर्माण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण रोजगार को मिला संबल

September 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, एमसीबी के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा
  • छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – राजेश अग्रवाल
  • शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक
  • भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा- मंत्री चौधरी
  • गंभीर बीमारी के इलाज में आर्थिक संकट बना बाधा, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने दिया सहारा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.