Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विशेष लेख : इलाज के खर्च की चिंता से राहत, छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की संभावनाओं पर राष्ट्रीय मंथन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय कार्यशाला

November 25, 2026

धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » स्वच्छ भारत मिशन से बदली कुमारी बाई के परिवार की जिंदगी
रायपुर

स्वच्छ भारत मिशन से बदली कुमारी बाई के परिवार की जिंदगी

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

शौचालय निर्माण से खुले में शौच से मिली मुक्ति, महिलाओं को मिला सम्मान और सुरक्षा का भरोसा

panchayattantra24.-रायपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा का एक नया अध्याय लिख रहा है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा निवासी श्रीमती कुमारी बाई के परिवार के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। घर में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण से उनके परिवार को खुले में शौच की समस्या से मुक्ति मिली है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं को एक सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण प्राप्त हुआ है।
’प्रक्रिया और वित्तीय सहायता’
ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा में जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। ग्रामसभा से अनुमोदन और सत्यापन के बाद पात्र हितग्राहियों के लिए शौचालय निर्माण स्वीकृत किए गए। इसी कड़ी में श्रीमती कुमारी बाई का चयन किया गया और उनके परिवार को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद परिवार को इसके नियमित उपयोग और साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया।
’बदली दिनचर्या और घटे चिकित्सीय खर्च’
घर में शौचालय बन जाने से परिवार की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। अब परिवार के सदस्यों को शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। श्रीमती कुमारी बाई ने बताया कि स्वच्छ वातावरण मिलने से बच्चों में दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका कम हुई है, जिससे दवाइयों और इलाज पर होने वाले खर्च में भी खासी कमी आई है। बीमारियां घटने से परिवार के कार्य दिवस बचे हैं, जिसका सीधा सकारात्मक असर उनकी आजीविका और आर्थिक स्थिति पर पड़ा है। कुमारी बाई के इस बदलाव से पूरा गांव स्वच्छता के प्रति प्रेरित हो रहा है।
’गांव में नियमित कचरा संग्रहण’
ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत स्वच्छता दीदियों द्वारा प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को घर-घर जाकर कचरा एकत्र किया जाता है। श्रीमती कुमारी बाई ने अपने परिवार को यह सुरक्षित और स्वस्थ जीवन देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विशेष लेख : इलाज के खर्च की चिंता से राहत, छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की संभावनाओं पर राष्ट्रीय मंथन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय कार्यशाला

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विशेष लेख : इलाज के खर्च की चिंता से राहत, छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
  • छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की संभावनाओं पर राष्ट्रीय मंथन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय कार्यशाला
  • धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन
  • छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय
  • राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खैरागढ़ का अथर्व सिंह दिखाएंगे दम, अंडर-19 टीम में हुआ चयन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.