’खरौद में स्वच्छता दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मिला आवश्यक मार्गदर्शन’
panchayattantra24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के माध्यम से जांजगीर-चांपा जिले में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के साथ स्वच्छता कर्मियों के योगदान को सम्मान दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत सारागांव में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं नगर पंचायत खरौद में स्वच्छता दीदियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
श्रमदान कर दिया स्वच्छता में सहभागिता का संदेश
नगर पंचायत सारागांव स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, इधर-उधर कचरा नहीं फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया गया। सामूहिक श्रमदान के जरिए स्वच्छता को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता दीदियों के योगदान को मिला सम्मान
नगर पंचायत खरौद में स्वच्छता, सफाई, सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन कर नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही स्वच्छता दीदियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई और उन्हें इसी समर्पण के साथ स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से श्रमदान, जनजागरूकता और स्वच्छता कर्मियों के सम्मान को जोड़ते हुए स्वच्छता में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
