Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

’चार हजार की नौकरी से 30 लाख के उद्यम तक पहुँची अंजना उरांव की प्रेरक कहानी, आज बना चुकी हैं करीब 20 लाख फ्लाईऐश ईंटें’

October 1, 2026

सेवा संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी, मांदरी की थाप पर ग्रामीणों संग थिरके कलेक्टर

October 1, 2026

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » हर माह मिल रहे एक हजार रुपये ने बढ़ाया आत्मविश्वास, आयमूलक गतिविधियों से अब 10 से 12 हजार रुपये तक हो रही मासिक आय
रायपुर

हर माह मिल रहे एक हजार रुपये ने बढ़ाया आत्मविश्वास, आयमूलक गतिविधियों से अब 10 से 12 हजार रुपये तक हो रही मासिक आय

Author AuthorBy Author AuthorOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

परिवार की जरूरतें खुद पूरी कर रहीं सरिता यादव, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

panchayattantra24.-रायपुर। महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। जशपुर जिले की श्रीमती सरिता यादव के लिए भी योजना से मिलने वाली राशि आर्थिक संबल बनी है। नियमित सहायता और अपनी मेहनत से की जा रही आयमूलक गतिविधियों के जरिए अब वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
सरिता बताती हैं कि पहले घर की छोटी-बड़ी आर्थिक जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। नियमित आय का साधन नहीं होने के कारण त्योहारों और विशेष अवसरों पर परिवार की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल होता था। ऐसे समय में सीमित संसाधनों के बीच खर्च का प्रबंधन करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी।
महतारी वंदन ने दिया सहारा, मेहनत ने बढ़ाई आय
महतारी वंदन योजना से जुड़ने के बाद सरिता को प्रतिमाह एक हजार रुपये की नियमित आर्थिक सहायता मिलने लगी। इस राशि ने उन्हें अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक सहारा दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं को आयमूलक गतिविधियों से जोड़कर अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में भी कदम बढ़ाए।
आज महतारी वंदन से मिलने वाली सहायता और अन्य आयमूलक गतिविधियों से उनकी मासिक आय लगभग 10 से 12 हजार रुपये तक हो जाती है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है और वे घर की आवश्यकताओं को पहले की तुलना में अधिक सहजता से पूरा कर पा रही हैं।
अब त्योहारों पर जरूरतों की चिंता कम, खुशियां हुईं दोगुनी
सरिता के लिए इस आर्थिक बदलाव का असर त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी दिखाई देता है। वे बताती हैं कि पहले पर्व-त्योहार आने पर अतिरिक्त खर्च की चिंता रहती थी, लेकिन अब अपनी आय होने से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में पहले जैसी परेशानी नहीं होती। अपनी कमाई से घर-परिवार के लिए कुछ कर पाने की खुशी ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।
अब अपने पैरों पर खड़ी हूं
श्रीमती सरिता यादव कहती हैं, “हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से मैं अपने घर की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पाती हूं। इस योजना के कारण मैं आत्मनिर्भर बन पाई हूं और अपने पैरों पर खड़ी हो पाई हूं। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ शासन और विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।”
सरिता यादव की कहानी नियमित आर्थिक सहायता और स्वयं के प्रयासों से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों का उदाहरण है। महतारी वंदन से मिली राशि उनके लिए न केवल घर की छोटी-बड़ी जरूरतों में सहारा बनी है, बल्कि अपनी मेहनत से आय बढ़ाने और परिवार के आर्थिक निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आत्मविश्वास भी दे रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

October 1, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार और कांसाबेल के ढुढरूडांड में तैयार हो रहे सर्वसुविधायुक्त परिसर

October 1, 2026

महानदी जल विवाद पर दिल्ली में निर्णायक मंथन, अमित शाह की अध्यक्षता में साय-माझी की बैठक

October 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ’चार हजार की नौकरी से 30 लाख के उद्यम तक पहुँची अंजना उरांव की प्रेरक कहानी, आज बना चुकी हैं करीब 20 लाख फ्लाईऐश ईंटें’
  • सेवा संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी, मांदरी की थाप पर ग्रामीणों संग थिरके कलेक्टर
  • खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश
  • हर माह मिल रहे एक हजार रुपये ने बढ़ाया आत्मविश्वास, आयमूलक गतिविधियों से अब 10 से 12 हजार रुपये तक हो रही मासिक आय
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार और कांसाबेल के ढुढरूडांड में तैयार हो रहे सर्वसुविधायुक्त परिसर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.