panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने आज रायपुर स्थित जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपने नए दायित्व का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण करने के बाद टिकरिया ने विभागीय कार्यप्रणाली, विभिन्न शाखाओं की गतिविधियों और शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभाग के कामकाज को लेकर चर्चा की तथा जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, तथ्यपरक एवं समयबद्ध बनाने पर जोर दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
