Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की निवेश क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन, SING फोरम में मुख्यमंत्री साय करेंगे निवेशकों से सीधा संवाद

October 3, 2026

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक: टंक राम वर्मा

October 3, 2026

सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 3
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जशपुर में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में व्यापक स्वच्छता श्रमदान
रायपुर

जशपुर में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

Author AuthorBy Author AuthorOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छाग्रहियों, महिला समूहों, युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश

गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर चला सफाई अभियान, प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान के प्रति किया गया जागरूक

panchayattantra24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत जशपुर जिले में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ की थीम पर व्यापक स्वच्छता श्रमदान किया गया। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में 01 अक्टूबर को आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छाग्रहियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
अभियान के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। सड़कों, नालियों, सार्वजनिक परिसरों, बाजार क्षेत्रों, जलस्रोतों एवं आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की गई। जगह-जगह जमा कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कर उसके उचित निपटान की व्यवस्था की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी स्वयं श्रमदान कर लोगों को अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का दिया संदेश
श्रमदान के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छाग्रहियों और अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष अभियान या दिवस तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बननी चाहिए।
अभियान के दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति की छोटी-सी सहभागिता भी गांव की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।
‘स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ी जनभागीदारी
जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित श्रमदान गतिविधियों में महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं, स्वच्छाग्रहियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। लोगों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
‘स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव’ के संदेश के साथ अभियान के माध्यम से स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर जारी रखने और गांवों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की निवेश क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन, SING फोरम में मुख्यमंत्री साय करेंगे निवेशकों से सीधा संवाद

October 3, 2026

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक: टंक राम वर्मा

October 3, 2026

सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान

October 3, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की निवेश क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन, SING फोरम में मुख्यमंत्री साय करेंगे निवेशकों से सीधा संवाद
  • वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक: टंक राम वर्मा
  • सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान
  • छत्तीसगढ़ में मानसून ने पार किया सामान्य बारिश का आंकड़ा, 102.1% वर्षा दर्ज; बलरामपुर सबसे आगे
  • सेवा संकल्प में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने थामी झाड़ू, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.