Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया

October 25, 2026

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

October 25, 2026

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा की कहानी : बैंगन की उन्नत खेती से किसान हरिहर साय ने बढ़ाई आमदनी
छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : बैंगन की उन्नत खेती से किसान हरिहर साय ने बढ़ाई आमदनी

Author AuthorBy Author AuthorOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-अम्बिकापुर । मेहनत, आधुनिक कृषि तकनीक और बाजार की बेहतर समझ के साथ खेती की जाए तो उद्यानिकी फसलें किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं। विकासखण्ड बतौली के ग्राम बटईकेला निवासी कृषक हरिहर साय पिता ढोला ने बैंगन की उन्नत एवं ग्राफ्टेड किस्म की खेती कर इसे साबित किया है। उन्होंने बैंगन उत्पादन को व्यवसायिक रूप देते हुए स्थानीय बाजार से आगे पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक अपनी उपज पहुंचाई है।
कृषक हरिहर साय के पास कुल 4 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने 0.40 हेक्टेयर क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों की खेती की है। इस वर्ष उन्होंने वीएनआर-212 ग्राफ्टेड बैंगन की फसल का चयन किया। इसकी बुआई 15 जून 2026 को की गई थी तथा 27 जुलाई 2026 से प्रथम तुड़ाई एवं विक्रय प्रारंभ हुआ।
कोलकाता तक पहुंची बैंगन की उपज
हरिहर साय द्वारा उत्पादित बैंगन की मांग पश्चिम बंगाल के बाजार में बनी हुई है। 30 सितम्बर 2026 तक वे कुल 19.50 क्विंटल बैंगन का विक्रय कर चुके हैं। उपज की बिक्री पश्चिम बंगाल के कोलकाता बाजार में की जा रही है। उन्हें अलग-अलग समय पर ₹27 से ₹38 प्रति किलोग्राम तक का भाव प्राप्त हुआ है। बैंगन की बिक्री अभी भी जारी है, जिससे आने वाले समय में उत्पादन एवं आय में और वृद्धि की संभावना है।
बाजार से सीधे जुड़ाव और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन ने हरिहर साय को अपनी फसल के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद की है। इससे उन्हें यह विश्वास मिला है कि परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर किसान अपनी आमदनी को अधिक मजबूत बना सकते हैं।
एक खेत में विविधता, आय बढ़ाने की नई राह
हरिहर साय केवल बैंगन उत्पादन तक सीमित नहीं हैं। वे उद्यानिकी क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाते हुए शेडनेट हाउस में वीएनआर करेला एवं वीएनआर मिर्च के बीज उत्पादन का कार्य भी कर रहे हैं। इससे उनके कृषि कार्य में विविधता आई है और अलग-अलग फसलों से आय के अवसर तैयार हुए हैं।
कृषक हरिहर साय की सफलता उन किसानों के लिए प्रेरणादायक है जो पारंपरिक फसलों के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं। ग्राफ्टेड पौधों, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, वैज्ञानिक तरीके से फसल प्रबंधन और बाजार से बेहतर जुड़ाव को अपनाकर किसान अपनी उपज को दूरस्थ बाजारों तक पहुंचा सकते हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया

October 25, 2026

झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त

October 25, 2026

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

October 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया
  • चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
  • ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
  • सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.