Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गांवों की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान, ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ की शुरुआत

October 6, 2026

हर महीने की ₹1,000 सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा, महतारी वंदन योजना से दवाइयों का खर्च हो रहा आसान

October 6, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » दो कमरों से शुरू हुआ सूकर पालन, आज 150 सूकरों का फार्म और 11 लाख रुपये का शुद्ध लाभ
रायपुर

दो कमरों से शुरू हुआ सूकर पालन, आज 150 सूकरों का फार्म और 11 लाख रुपये का शुद्ध लाभ

Author AuthorBy Author AuthorOctober 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

पशुधन विकास विभाग की योजना से मिली एक यूनिट ने खोली स्वरोजगार की राह, अनिल कुमार खेस्स के फार्म में आज करीब 150 सूकर

व्यवसाय से हुई आय को दोबारा निवेश कर बढ़ाया फार्म, दो कमरों से बढ़कर बनाए 10 अतिरिक्त कमरे

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14.5 से 15 लाख रुपये की बिक्री, विभागीय मार्गदर्शन और मेहनत से खड़ा किया सफल व्यवसाय

panchayattantra24.-रायपुर। महज दो कमरों और सूकर पालन की एक यूनिट से शुरू हुआ स्वरोजगार का छोटा सा प्रयास आज एक सफल व्यवसाय का रूप ले चुका है। सरगुजा जिले के ग्राम शिवनाथपुर निवासी श्री अनिल कुमार खेस्स ने पशुधन विकास विभाग की सूकर प्रदाय योजना से मिले सहयोग, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। आज उनके फार्म में करीब 150 सूकर हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्होंने लगभग 14.5 से 15 लाख रुपये की बिक्री की, जिससे करीब 11 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
अनिल की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने व्यवसाय से होने वाली आमदनी को लगातार फार्म के विस्तार में लगाया। दो कमरों से शुरू हुए सूकर पालन व्यवसाय के लिए उन्होंने समय के साथ 10 अतिरिक्त कमरे तैयार किए और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से इसे आय का मजबूत जरिया बना लिया।
वर्ष 2018 में एक यूनिट से शुरू किया था सूकर पालन
अनिल बताते हैं कि वर्ष 2018 में पशुधन विकास विभाग की सूकर प्रदाय योजना के तहत उन्हें एक यूनिट प्राप्त हुई थी। उन्होंने दो कमरों में सूकर पालन की शुरुआत की। शुरुआती वर्षों में कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने व्यवसाय को जारी रखा और धीरे-धीरे इसके बेहतर प्रबंधन पर ध्यान दिया।
सूकर पालन से जो आय हुई, उसका एक हिस्सा उन्होंने व्यवसाय में ही दोबारा निवेश किया। इसी का परिणाम है कि छोटे स्तर से शुरू हुआ उनका फार्म लगातार विस्तार करता गया और आज यहां करीब 150 सूकर हैं।
आमदनी को बनाया निवेश, बढ़ता गया फार्म
व्यवसाय बढ़ने के साथ अनिल ने सूकरों के बेहतर रखरखाव के लिए व्यवस्थाओं का भी विस्तार किया। शुरुआती दो कमरों के बाद उन्होंने 10 अतिरिक्त कमरे बनाए। फार्म में प्रजनन के लिए अलग व्यवस्था की गई है। सूकर के बच्चों की वीनिंग के साथ कमजोर बच्चों की विशेष देखभाल भी की जाती है।
अनिल का अनुभव बताता है कि पशुपालन में केवल पशुओं की संख्या बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बेहतर शेड प्रबंधन, संतुलित खान-पान, प्रजनन प्रबंधन, समय पर टीकाकरण और उपचार भी व्यवसाय की सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विभागीय मार्गदर्शन ने दिखाई आगे बढ़ने की राह
पशुधन विकास विभाग के चिकित्सकों द्वारा अनिल को समय-समय पर सूकरों के खान-पान, शेड प्रबंधन, प्रजनन, टीकाकरण और उपचार के संबंध में मार्गदर्शन मिलता रहा। उन्होंने विशेषज्ञों की सलाह को अपने फार्म के संचालन में अपनाया और पशुओं की बेहतर देखभाल पर विशेष ध्यान दिया।
लगातार मेहनत और बेहतर प्रबंधन का परिणाम उनकी आय में भी दिखाई दिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्होंने लगभग 14.5 से 15 लाख रुपये की बिक्री की, जिसमें करीब 11 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
सरकारी सहयोग से स्वरोजगार की मजबूत राह
अनिल कुमार खेस्स की कहानी बताती है कि सरकारी योजना से मिले शुरुआती सहयोग को मेहनत, सही प्रबंधन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से जोड़कर पशुपालन को लाभकारी स्वरोजगार में बदला जा सकता है। उन्होंने छोटे स्तर पर मिले अवसर को आगे बढ़ाया और व्यवसाय से होने वाली आय को पुनः निवेश कर अपने फार्म का लगातार विस्तार किया।
अनिल कुमार खेस्स पशुधन विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि योजना से मिले सहयोग और विभागीय चिकित्सकों के मार्गदर्शन ने उन्हें व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता दी। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के अन्य पशुपालकों के लिए भी प्रेरक उदाहरण है कि उपलब्ध संसाधनों और शासकीय योजनाओं का बेहतर उपयोग कर पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता और बेहतर आय की राह बनाई जा सकती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गांवों की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान, ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ की शुरुआत

October 6, 2026

हर महीने की ₹1,000 सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा, महतारी वंदन योजना से दवाइयों का खर्च हो रहा आसान

October 6, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें

October 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गांवों की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान, ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ की शुरुआत
  • हर महीने की ₹1,000 सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा, महतारी वंदन योजना से दवाइयों का खर्च हो रहा आसान
  • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
  • पैदल दूरी से साइकिल की रफ्तार तक, ग्रामीण बेटियों के लिए शिक्षा का सफर हुआ सुगम
  • सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.