Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गांवों की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान, ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ की शुरुआत

October 6, 2026

हर महीने की ₹1,000 सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा, महतारी वंदन योजना से दवाइयों का खर्च हो रहा आसान

October 6, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » हर महीने की ₹1,000 सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा, महतारी वंदन योजना से दवाइयों का खर्च हो रहा आसान
रायपुर

हर महीने की ₹1,000 सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा, महतारी वंदन योजना से दवाइयों का खर्च हो रहा आसान

Author AuthorBy Author AuthorOctober 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

एक हजार रुपए की नियमित सहायता से मिली आर्थिक राहत, छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कम हुई परिवार पर निर्भरता

panchayattantra24.-रायपुर। हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये श्रीमती राधा पुरामे के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जरूरत के समय काम आने वाला भरोसे का सहारा बन गए हैं। नियमित रूप से दवाइयों की आवश्यकता होने के कारण महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम कोहका निवासी श्रीमती राधा पुरामे महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। वे इस राशि का उपयोग अपनी दवाइयों और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।
पहले दवाइयों और दूसरी जरूरी आवश्यकताओं के लिए पैसे की व्यवस्था करना उनके लिए चिंता का कारण रहता था। कई बार अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था। अब हर महीने निश्चित राशि मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। जरूरत के समय दवाइयां खरीदने के लिए उनके पास अपनी राशि उपलब्ध रहती है, जिससे परिवार पर उनकी आर्थिक निर्भरता भी कुछ हद तक कम हुई है।
*छोटी सहायता, जीवन में बड़ा संबल*
श्रीमती राधा पुरामे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए बहुत उपयोगी है। स्वास्थ्य संबंधी खर्च नियमित होने के कारण हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से दवाइयों और दूसरी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। इससे उन्हें आर्थिक राहत के साथ अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करने का भरोसा भी मिला है।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता राधा पुरामे जैसी महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संबल दे रही है। राधा पुरामे के लिए योजना की राशि दवाइयों का खर्च उठाने में सहारा बनकर उनके दैनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा कर रही है।
श्रीमती राधा पुरामे ने योजना से मिल रही सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर महीने मिलने वाली यह राशि उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गांवों की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान, ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ की शुरुआत

October 6, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें

October 6, 2026

पैदल दूरी से साइकिल की रफ्तार तक, ग्रामीण बेटियों के लिए शिक्षा का सफर हुआ सुगम

October 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गांवों की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान, ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ की शुरुआत
  • हर महीने की ₹1,000 सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा, महतारी वंदन योजना से दवाइयों का खर्च हो रहा आसान
  • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
  • पैदल दूरी से साइकिल की रफ्तार तक, ग्रामीण बेटियों के लिए शिक्षा का सफर हुआ सुगम
  • सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.