Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, ‘ज्ञानू और जानू’ की बारात निकालकर जताया विरोध

October 10, 2026

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

October 10, 2026

सौ रुपये की बचत से लिखी सफलता की इबारत, ‘लखपति दीदी’ बनीं अहिल्या निषाद

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से रोशन हुआ ममता बाई निषाद का घर, सौर ऊर्जा से मिलेगी बिजली बिल में राहत
रायपुर

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से रोशन हुआ ममता बाई निषाद का घर, सौर ऊर्जा से मिलेगी बिजली बिल में राहत

Author AuthorBy Author AuthorOctober 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

बिहान की सोलर दीदियों की पहल से ग्राम चक्रवाय में स्थापित हुआ 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा से जोड़ने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह दिखा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड सिमगा के ग्राम चक्रवाय निवासी ममता बाई निषाद के घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम स्थापित किया गया है। बिहान की सोलर दीदियों की पहल से सौर ऊर्जा से जुड़ने का अवसर मिलने पर ममता बाई के परिवार को बिजली की जरूरतों को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुविधा मिली है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी प्रयास के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी सोलर दीदियां ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने, पंजीयन कराने तथा सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया में सहयोग कर रही हैं।
ग्राम चक्रवाय में ममता बाई निषाद के घर स्थापित सोलर सिस्टम का कार्य शुभ संकुल संगठन, बनसांकरा, विकासखंड सिमगा के माध्यम से बिहान सोलर दीदियों द्वारा किया गया। इस पहल की विशेषता यह है कि बिहान की ग्रामीण महिलाएं केवल योजना का लाभ लेने तक सीमित नहीं हैं बल्कि सौर ऊर्जा जैसी आधुनिक तकनीक को गांव-गांव तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इससे महिलाओं की तकनीकी दक्षता विकसित होने के साथ उनके लिए आजीविका के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
ममता बाई निषाद के घर स्थापित 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाने और महिलाओं की भागीदारी से विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बिहान दीदी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास को बहुत मददगार बताया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, ‘ज्ञानू और जानू’ की बारात निकालकर जताया विरोध

October 10, 2026

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

October 10, 2026

सौ रुपये की बचत से लिखी सफलता की इबारत, ‘लखपति दीदी’ बनीं अहिल्या निषाद

October 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, ‘ज्ञानू और जानू’ की बारात निकालकर जताया विरोध
  • हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
  • सौ रुपये की बचत से लिखी सफलता की इबारत, ‘लखपति दीदी’ बनीं अहिल्या निषाद
  • घमंडी के बच्चों का शिक्षा और सपनों का राह आसान,​दुर्गम पहाड़ों और 10 किमी लंबे रास्तों की दुश्वारियाँ हुई खत्म
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल- सात बार नदियां पार कर स्वास्थ्य दल पहुंचा तुमेरादी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.