panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत अंतर्गत ग्राम कदना की निवासी श्रीमती सुनीता बघेल ने किराना दुकान के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। सोनहत के ग्राम कदना में रहने वाली सुनीता गांव के ही जागृति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर अब स्वरोजगार कर रही हैं यह उनकी आर्थिक निश्चिंतता का आधार बन गया है।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
श्रीमती सुनीता बघेल ग्राम कदना के किसान परिवार के सदस्य कुलदीप बघेल की पत्नी हैं। घरेलू गृहिणी के तौर पर अपना जीवन यापन करने वाली सुनीता ने बिहान से जुड़कर अपने जीवन को बदलने का काम किया। अब वह जागृति महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। बिहान योजना से जुड़कर उन्होंने अपनी आजीविका को सुदृढ़ बनाने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
