Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

धरमपुरा और बिरकोना में बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार

October 12, 2026

महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, अब अपनी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए नहीं रहना पड़ता दूसरों पर निर्भर

October 12, 2026

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल को मिली राहत, समाज कल्याण विभाग ने उपलब्ध कराई ट्राई साइकिल

October 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 12
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, अब अपनी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए नहीं रहना पड़ता दूसरों पर निर्भर
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, अब अपनी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए नहीं रहना पड़ता दूसरों पर निर्भर

Author AuthorBy Author AuthorOctober 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-सूरजपुर। कभी अपनी छोटी-छोटी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए भी पति पर निर्भर रहने वाली महिलाओं के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए की सहायता राशि महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए स्वयं निर्णय लेने का अवसर दे रही है। ऐसे ही सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत दतिमा निवासी श्रीमती तबस्सुम निशा, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना ने आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की नई उम्मीद जगाई है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर्भर रहना पड़ता था। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कई बार परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना पड़ता था। लेकिन महतारी वंदन योजना से जुड़ने के बाद अब उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपनी व्यक्तिगत जरूरतों और छोटी-छोटी ख्वाहिशों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं।
श्रीमती तबस्सुम निशा के लिए यह एक हजार रुपए की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वाभिमान का आधार भी बन रही है। अब उन्हें अपनी हर छोटी जरूरत के लिए पति से पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वे अपनी जरूरतों के अनुसार इस राशि का उपयोग कर रही हैं।
श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना से उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। इस सहायता से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली नियमित सहायता राशि महिलाओं को व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ आर्थिक निर्णयों में भागीदारी का अवसर भी प्रदान कर रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल को मिली राहत, समाज कल्याण विभाग ने उपलब्ध कराई ट्राई साइकिल

October 12, 2026

सेवा की कहानी : कभी कुएं-हैंडपंप से लाते थे पानी, अब कमल सिंह के घर तक पहुंची नल की धार

October 12, 2026

रंगों और कल्पनाओं से बेटियों ने दिया सशक्तिकरण का संदेश, शिक्षा-सुरक्षा और समानता पर केंद्रित रहीं प्रतियोगिताएं

October 12, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • धरमपुरा और बिरकोना में बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार
  • महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, अब अपनी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए नहीं रहना पड़ता दूसरों पर निर्भर
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल को मिली राहत, समाज कल्याण विभाग ने उपलब्ध कराई ट्राई साइकिल
  • सेवा की कहानी : कभी कुएं-हैंडपंप से लाते थे पानी, अब कमल सिंह के घर तक पहुंची नल की धार
  • मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक महिला का सहारा, बेटी के जन्म पर ग्रेसी जैकब को मिले 20 हजार रुपये

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.