Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जल संरक्षण और नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए हिड़पाल पंचायत की पहल, जनभागीदारी से मजबूत होगी नल-जल व्यवस्था

October 13, 2026

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल

October 13, 2026

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 13
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने गुलो बाई और शिवचरण मिंज को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर, आवागमन में मिलेगी राहत
रायपुर

सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने गुलो बाई और शिवचरण मिंज को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर, आवागमन में मिलेगी राहत

Author AuthorBy Author AuthorOctober 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

तत्काल सहायता मिलने पर दोनों हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति जताया आभार

जरूरतमंदों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और सहायता का केंद्र बना बगिया कैंप कार्यालय

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंदों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को लकवा से पीड़ित दो जरूरतमंदों को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई गई। लंबे समय से शारीरिक असमर्थता के कारण चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना कर रहे दोनों हितग्राहियों के लिए यह सहायता दैनिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
जशपुर जिले के ग्राम बतनीडांड निवासी 50 वर्षीय श्रीमती गुलो बाई, पति श्री रुइया राम तथा ग्राम तामासिंघा निवासी 86 वर्षीय श्री शिवचरण मिंज, पिता श्री गिरवेल मिंज मंगलवार को अपनी समस्या लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचे थे। दोनों लकवा से पीड़ित होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति और आवागमन में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
दोनों जरूरतमंदों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीएम कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल पहल की गई और उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की गई। व्हीलचेयर मिलने से अब उन्हें घर के भीतर और बाहर आवागमन में सहूलियत होगी तथा दैनिक गतिविधियों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। लंबे समय से आवागमन की परेशानी झेल रहे दोनों हितग्राहियों ने तत्काल सहायता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बगिया कैंप कार्यालय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आम नागरिकों की समस्याओं और जरूरतों पर प्राथमिकता से पहल की जा रही है। यहां प्रतिदिन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से लोग स्वास्थ्य संबंधी सहायता, दिव्यांगजन सुविधाओं और अन्य आवश्यकताओं को लेकर पहुंचते हैं। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की समस्याओं के निराकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। बगिया कैंप कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने की पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान का अवसर मिल रहा है।
गुलो बाई और शिवचरण मिंज को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराना इसी पहल का उदाहरण है। समय पर मिली इस सहायता से दोनों हितग्राहियों के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी और उन्हें आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल

October 13, 2026

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

October 13, 2026

अमृतधारा: कोरापानी के आंगनों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, 25 परिवारों की बदली दिनचर्या

October 13, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जल संरक्षण और नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए हिड़पाल पंचायत की पहल, जनभागीदारी से मजबूत होगी नल-जल व्यवस्था
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने गुलो बाई और शिवचरण मिंज को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर, आवागमन में मिलेगी राहत
  • अमृतधारा: कोरापानी के आंगनों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, 25 परिवारों की बदली दिनचर्या

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.