युवाओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया जोर
panchayattantra24.-अम्बिकापुर । सरस्वती महाविद्यालय, अम्बिकापुर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मताधिकार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं में जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया। साथ ही निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं प्रलोभनमुक्त मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाने, पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रसेवा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
