panchayattantra24.-कोरिया । पारिवारिक माहौल मे केवल गृहिणी के रूप में घर सम्हालने की जिम्मेदारी रखने वाली महिलाओं के लिए अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कहीं ना कहीं पति या फिर परिवार पर निर्भर होना ही पड़ता है। ऐसी महिलाओं की कठिनाई को समझते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जारी की गई महतारी वंदन योजना ने लाखों घरेलू महिलाओं को अपने खर्चों का अधिकार दे दिया है। कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगे ग्राम पंचायत ओड़गी में रहने वाली प्रमिला अपने पति नरेश राजवाड़े के साथ एक किसान परिवार में रहती हैं।
आज से कुछ समय पहले तक उन्हे अतिरिक्त आय का कोई साधन ना होने से दैनिक जरूरतों के लिए भी लगने वाली मामूली रकम या तो अपने पति या फिर परिवार के अन्य सदस्यों से लेनी पड़ती थी। वह कई बार अपने बच्चे के स्कूल जाने के लिए बस की फीस जमा करने के लिए किसी को कहने में भी संकोच करती थीं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना ने प्रमिला जैसी लाखों महिलाओं की मुख्य समस्या का ही निराकरण कर दिया है। प्रमिला मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अब वह हर माह अपनी महतारी वंदन की राशि को बच्चे की सुरक्षित आवाजाही पर बस की फीस के रूप में खर्च करती हैं इससे उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हुई हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
