Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

October 25, 2026

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 25, 2026

झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बिहान योजना से बदली बिंदो साहू की जिंदगी, एक साथ तीन व्यवसाय संचालित कर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
छत्तीसगढ़

बिहान योजना से बदली बिंदो साहू की जिंदगी, एक साथ तीन व्यवसाय संचालित कर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी

Author AuthorBy Author AuthorOctober 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

टेंट हाउस के साथ किराना और कपड़े का व्यवसाय सम्हाल रही लखपति दीदी

panchayattantra24.-कोरिया । कुछ लोग मेहनती होते हैं और उन्हें ही अवसर प्राप्त होते हैं। ऐसी ही एक सफलता की नायक श्रीमती बिन्दो साहू ने परिवार को आर्थिक मजबूती देने के लिए बिहान का साथ लिया और अब ऐसे आगे बढ़ रही हैं मानों कभी रूकी ना हों। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सलबा में रहने वाली श्रीमती बिन्दो साहू अब एक साथ तीन तीन व्यवसाय का परिवार की मदद से संचालन करते हुए एक सफल उद्यमी महिला बन गई हैं। श्रीमती बिन्दो साहू ने बिहान के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। जय शिव शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने टेंट हाउस, किराना एवं कपड़ा दुकान संचालन जैसी व्यावसायिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी आजीविका को सशक्त बनाया है।
एक शुरूआत फिर तरक्की की राह
श्रीमती बिन्दो साहू ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने एवं आय के स्थायी साधन विकसित करने के उद्देश्य से स्व-सहायता समूह के माध्यम से दो लाख रूपए का ऋण प्राप्त किया। इस विŸाीय सहयोग से उन्होंने टेंट हाउस का काम शुरू किया और अपने परिवार के पुराने किराना-कपड़ा दुकान से संबंधित व्यवसाय को आगे बढ़ाया। एक ही व्यवसाय पर निर्भर रहने के बजाय उन्होंने आजीविका के विभिन्न साधनों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में प्रयास किया। टेंट हाउस व्यवसाय के माध्यम से विवाह, सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में उपयोग होने वाली सामग्री एवं सेवाओं से आय अर्जित करने के अवसर विकसित हुए। वहीं किराना एवं कपड़ा दुकान के संचालन से स्थानीय ग्रामीण परिवारों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ नियमित व्यवसाय का आधार तैयार हुआ।
प्रति माह अच्छी आय
अपनी मेहनत, लगन, व्यावसायिक समझ एवं स्व-सहायता समूह के सहयोग से श्रीमती बिन्दो साहू आज प्रतिमाह बीस से तीस हजार रूपए आसानी से अर्जित कर रही हैं। अब उनकी वार्षिक आय तीन लाख रूपए तक हो गई है। विभिन्न आजीविका गतिविधियों के संचालन से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है तथा परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति में उनका आर्थिक योगदान बढ़ा है।
सफल सामाजिक पहचान
आज श्रीमती बिन्दो साहू अपने गांव के अलावा आस पास के क्षेत्रों में एक सफल लखपति दीदी के रूप में अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम एवं समूह के सहयोग से महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त

October 25, 2026

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

October 25, 2026

धमतरी के वनांचल में सौर ऊर्जा संयंत्र की बैटरियां बदलीं, ग्रामीणों को निर्बाध बिजली सुविधा मिलने की बढ़ी उम्मीद

October 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
  • ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
  • सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.