Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की आत्मीय भेंट-मुलाकात

October 14, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

October 14, 2026

गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी की लहर, शक्कर की बोरियों से तौलकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का किया अभिनंदन

October 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 14
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पीएमएफएमई योजना से साकार हुआ राइस मिल का सपना, अमित बंसल ने कारोबार को दिया नया विस्तार
छत्तीसगढ़

पीएमएफएमई योजना से साकार हुआ राइस मिल का सपना, अमित बंसल ने कारोबार को दिया नया विस्तार

Author AuthorBy Author AuthorOctober 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

व्यवसाय को मिला विस्तार और बढ़े रोजगार के अवसर

panchayattantra24.-महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा का मूल भाव रहा है कि देश का विकास तभी सार्थक है, जब गांव, किसान और छोटे उद्यमी विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। इसी संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आधुनिक तकनीक, वित्तीय सहायता और बेहतर बाजार से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) ऐसे ही प्रयासों का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसने छोटे खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।
अमित बंसल लंबे समय से चना आधारित उत्पादों के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने राइस मिल की स्थापना कर खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अपने व्यवसाय का विस्तार किया। राइस मिल में सॉर्टेक्स मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण चावल की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही धान के प्रसंस्करण में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, महासमुंद के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी प्राप्त हुई।
योजना की जानकारी मिलने के बाद अमित बंसल ने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के उपरांत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा उनका प्रकरण भारतीय स्टेट बैंक, पंडरी शाखा, रायपुर को प्रेषित किया गया। बैंक द्वारा प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए 28 लाख 1 हजार 48 रुपये की राशि स्वीकृत एवं वितरित की गई। इस वित्तीय सहायता से श्री बंसल ने अपनी राइस मिल के लिए आधुनिक सॉर्टेक्स मशीन का क्रय किया। सॉर्टेक्स मशीन स्थापित होने के बाद राइस मिल में चावल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। साथ ही धान के प्रसंस्करण के दौरान होने वाला नुकसान भी काफी कम हुआ है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से उत्पादन प्रक्रिया अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण हुई, जिससे श्री बंसल के व्यवसाय को मजबूती मिली। मशीन की स्थापना के बाद उन्होंने अपनी इकाई में दो अतिरिक्त लोगों को रोजगार भी प्रदान किया है।
श्री अमित बंसल बताते हैं कि पीएमएफएमई योजना के माध्यम से मिली सहायता ने उनके व्यवसाय को नई दिशा दी है। आधुनिक मशीनरी के उपयोग से जहां उनके उद्यम की कार्यक्षमता और उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, वहीं रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। वे इस सहयोग के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार तथा पीएमएफएमई योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि योजना ने उन्हें एक आत्मनिर्भर उद्यमी बनने और अपने खाद्य प्रसंस्करण उद्यम को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम एवं सशक्त किया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कमला कुशवाहा को मातृत्व काल में मिली सहायता

October 14, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि से देवरूप सिंह को मिला आर्थिक संबल, खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद

October 14, 2026

पीएम सूर्य घर योजना से रमेश निषाद के घर का बिजली बिल हुआ शून्य, सौर ऊर्जा से मिली बड़ी राहत

October 14, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की आत्मीय भेंट-मुलाकात
  • छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता
  • गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी की लहर, शक्कर की बोरियों से तौलकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का किया अभिनंदन
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कमला कुशवाहा को मातृत्व काल में मिली सहायता
  • पीएम किसान सम्मान निधि से देवरूप सिंह को मिला आर्थिक संबल, खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.