Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन की बड़ी पहल: 38 विभागों की 939 सेवाएं सेवा सेतु पर उपलब्ध

October 19, 2026

रायगढ़ के दक्षिण चक्रधर, अतरमुड़ा स्थित अम्बेडकर चौक में भव्य महाआरती में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल, माँ दुर्गा का लिया आशीर्वाद

October 19, 2026

कोरबा में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 19
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महासमुंद जिले में पीएम सूर्य घर योजना से 5,471 परिवारों को लाभ, सोलर बिजली से बिल में हो रही बचत
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिले में पीएम सूर्य घर योजना से 5,471 परिवारों को लाभ, सोलर बिजली से बिल में हो रही बचत

Author AuthorBy Author AuthorOctober 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में जनकल्याण और आत्मनिर्भरता को हमेशा प्राथमिकता मिली है। इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। योजना के माध्यम से घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर परिवार अपनी बिजली की जरूरतें और बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 5 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपए तथा राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इससे सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का खर्च कम हो रहा है और आम परिवारों को दीर्घकालिक आर्थिक राहत मिल रही है। महासमुंद जिले में अब तक 9 हजार 683 नागरिकों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 5 हजार 471 हितग्राही योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।
महासमुंद निवासी  दिनेश साहू ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से उन्हें नियमित और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध हो रही है। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद उनके बिजली बिल में काफी कमी आई है, जिससे परिवार की आर्थिक बचत बढ़ी है। इसी तरह महासमुंद निवासी श्री धनंजय जलक्षत्री ने बताया कि योजना के माध्यम से सोलर पैनल स्थापित कराने पर शासन से सब्सिडी मिली, जिससे स्थापना का खर्च कम हुआ। अब उनके घर में दिनभर सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध रहती है। इससे बिजली की बचत हो रही है और परिवार का मासिक खर्च भी कम हुआ है।
ईमली भाठा महासमुंद निवासी  गौतम साहू ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उनके घर की छत पर सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। पहले हर महीने बिजली बिल को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब सौर ऊर्जा से घर की आवश्यकताएं पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि योजना ने उनके परिवार को बिजली खर्च में राहत देने के साथ ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत का भरोसा दिया है। अब पंखा, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण आसानी से चल पा रहे हैं। योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक परिवारों से योजना से जुड़ने की अपील की है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’

October 19, 2026

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अधिकार अभिलेख

October 19, 2026

8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, 10.15 लाख का माल बरामद

October 19, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन की बड़ी पहल: 38 विभागों की 939 सेवाएं सेवा सेतु पर उपलब्ध
  • रायगढ़ के दक्षिण चक्रधर, अतरमुड़ा स्थित अम्बेडकर चौक में भव्य महाआरती में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल, माँ दुर्गा का लिया आशीर्वाद
  • कोरबा में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य
  • गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास
  • मार्च 2027 तक पूरे करने होंगे पीएमजीएसवाई के 125 अधूरे सड़क निर्माण कार्य, प्रमुख अभियंता केके कटारे ने दी सख्त चेतावनी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.