Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कोरबा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बरेठ समाज को दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

October 22, 2026

गाँव कचोरा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुगमता और खुशहाली का नया अध्याय लिखा

October 22, 2026

कबीरधाम में 37 नए धान खरीदी केंद्र भी खुले, किसानों को घर के नजदीक धान बेचने की मिलेगी सुविधा

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 22
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मां दंतेश्वरी के दरबार से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, वृंदा महिला स्व-सहायता समूह ने कमाए लाखों रुपये
छत्तीसगढ़

मां दंतेश्वरी के दरबार से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, वृंदा महिला स्व-सहायता समूह ने कमाए लाखों रुपये

Author AuthorBy Author AuthorOctober 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-दंतेवाड़ा। मां दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा में इस शारदीय नवरात्रि में आस्था के साथ महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली है। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अंतर्गत वृंदा महिला स्व-सहायता समूह की 10 दीदियों ने अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता से रागी के लड्डुओं को आजीविका का मजबूत माध्यम बना दिया है। जुलाई 2026 में शुरू हुई इस पहल ने महज कुछ महीनों में सफलता की नई कहानी लिख दी। जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के दौरान समूह ने लगभग 1.50 लाख रुपये की आमदनी अर्जित की, वहीं अक्टूबर माह में शारदीय नवरात्रि के दौरान लगभग 6.50 लाख रुपये की आमदनी हासिल कर समूह की महिलाओं ने अपनी मेहनत और हुनर का परिचय दिया।
वृंदा महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों ने जुलाई माह में रागी के लड्डुओं के निर्माण के साथ अपने इस सफर की शुरुआत की थी। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक अनाज को आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में महिलाओं ने उत्पादों की गुणवत्ता, स्वाद और पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया। धीरे-धीरे उनके उत्पादों को पहचान मिलने लगी और समूह की महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता गया। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच रागी के लड्डुओं की मांग ने इस पहल को नई गति प्रदान की। भक्तों को मां के दरबार से विशेष प्रसाद अपने घर ले जाने का अवसर मिला, वहीं महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और बेहतर आमदनी अर्जित करने का मौका मिला।
समूह की सफलता अब रागी के लड्डुओं तक सीमित नहीं है। वृंदा महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां रागी लड्डू के साथ महुआ लड्डू, महुआ कुकीज, रागी कुकीज और कोदो कुकीज का भी निर्माण कर रही हैं। स्थानीय अनाज और वनोपज से तैयार इन उत्पादों के माध्यम से पारंपरिक संसाधनों को नए रूप में बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने के साथ महिलाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी विकसित हो रहे हैं।
मां दंतेश्वरी के दरबार में श्रद्धालुओं तक पहुंच रहा रागी का प्रसाद अब इन महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन का प्रतीक बन गया है। समूह की 10 दीदियों के लिए यह पहल केवल लड्डू बनाने और बेचने तक सीमित नहीं, बल्कि अपनी मेहनत के दम पर आर्थिक रूप से मजबूत बनने और समाज में नई पहचान स्थापित करने का अवसर भी है।
जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अंतर्गत संचालित यह पहल स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका से जोड़ने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। जुलाई में छोटे स्तर पर शुरू हुआ रागी के लड्डुओं का सफर नवरात्रि तक लाखों रुपये की आमदनी के मुकाम पर पहुंच गया। वृंदा समूह की दीदियों की यह सफलता बताती है कि अवसर, सामूहिक प्रयास और मेहनत का साथ मिले तो स्थानीय उत्पादों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विशेष लेख : वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर

October 22, 2026

विभाग ने मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर की बड़ी कार्रवाई, साहू होटल पर गिरी गाज

October 22, 2026

विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय

October 21, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कोरबा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बरेठ समाज को दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
  • गाँव कचोरा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुगमता और खुशहाली का नया अध्याय लिखा
  • कबीरधाम में 37 नए धान खरीदी केंद्र भी खुले, किसानों को घर के नजदीक धान बेचने की मिलेगी सुविधा
  • जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाली साइकिल-बाइक रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे
  • आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत पहुंचे बिलासपुर, दो दिनों के प्रवास के दौरान प्रांत स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.