Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पीएम-जनमन से विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में नई उम्मीद, आवास प्लस 2.0 से छूटे हुए पात्र परिवारों तक पहुंचेगा योजना का लाभ

October 24, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से 277 श्रद्धालुओं को मिला निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, चांपा से पुरी-कोणार्क-भुवनेश्वर रवाना

October 24, 2026

सड़क दुर्घटना में पति को खोने के बाद शारदा को मिला सरकारी योजना का सहारा, श्रम विभाग ने दी 5 लाख रुपये की सहायता

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण है खेल भावना, अनुशासन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – सांसद चिंतामणि महाराज
रायपुर

खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण है खेल भावना, अनुशासन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – सांसद चिंतामणि महाराज

Author AuthorBy Author AuthorOctober 24, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ शुभारंभ, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

panchayattantra24.- रायपुर। सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में शुक्रवार को 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपरपज स्कूल) के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के 595 खिलाड़ी एवं प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। शुभारंभ समारोह में विद्यार्थियों ने बिहू नृत्य, पारंपरिक गीत-संगीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह जीवन में चुनौतियों का सामना करने, निरंतर प्रयास करने और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। खेलों के माध्यम से आपसी सद्भाव, सहयोग और राष्ट्रीय एकता की भावना भी मजबूत होती है।
सांसद महाराज ने प्रतियोगिता में शामिल सभी संभागों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को पूरी लगन, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार और जीत जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान उसके समर्पण, मेहनत और सकारात्मक खेल भावना से होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सांसद ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
अम्बिकापुर में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत 19 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की फुटबॉल, 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं की बास्केटबॉल तथा 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
इस आयोजन में प्रदेश के पांचों संभागों से आए खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने और उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, निरंतर अभ्यास और अनुशासन पर दिया जोर
शुभारंभ समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों से सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्वच्छता की शुरुआत अपने घर और आसपास के परिवेश से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गांवों और शहरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की।
खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध रू कलेक्टर अजीत वसंत
कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे सभी संभागों के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में सहायक होती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कलेक्टर ने आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही।
कार्यक्रम में मेजर अनिल सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक शिक्षा डॉ. राजेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पीएम-जनमन से विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में नई उम्मीद, आवास प्लस 2.0 से छूटे हुए पात्र परिवारों तक पहुंचेगा योजना का लाभ

October 24, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से 277 श्रद्धालुओं को मिला निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, चांपा से पुरी-कोणार्क-भुवनेश्वर रवाना

October 24, 2026

सड़क दुर्घटना में पति को खोने के बाद शारदा को मिला सरकारी योजना का सहारा, श्रम विभाग ने दी 5 लाख रुपये की सहायता

October 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पीएम-जनमन से विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में नई उम्मीद, आवास प्लस 2.0 से छूटे हुए पात्र परिवारों तक पहुंचेगा योजना का लाभ
  • मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से 277 श्रद्धालुओं को मिला निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, चांपा से पुरी-कोणार्क-भुवनेश्वर रवाना
  • सड़क दुर्घटना में पति को खोने के बाद शारदा को मिला सरकारी योजना का सहारा, श्रम विभाग ने दी 5 लाख रुपये की सहायता
  • मंडल आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने की योजना की समीक्षा, शेष आवासों में लिफ्ट, मरम्मत और मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
  • खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण है खेल भावना, अनुशासन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – सांसद चिंतामणि महाराज

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.