panchayattantra24.- दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहज, सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी पहल से नागरिकों को विभिन्न आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पातररास निवासी सतीश मरकाम के लिए विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र की सेवा उपयोगी साबित हुई है।
ग्राम पातररास निवासी सतीश मरकाम, पिता रय सिंह मरकाम ने अपनी पत्नी श्रीमती प्रियंका का आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र बनवाने के उद्देश्य से विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की सेवा का लाभ लिया। विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र विवाह संबंधी जानकारी का आधिकारिक अभिलेख होता है, जो विभिन्न शासकीय एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से हितग्राही को अपनी पत्नी के आवश्यक पहचान दस्तावेज बनवाने की प्रक्रिया में सहायता मिली।
प्रदेश सरकार का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाना तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। विवाह पंजीकरण जैसी आवश्यक सेवाएं नागरिकों को दस्तावेज संबंधी कार्यों में सुविधा प्रदान करती हैं और शासकीय प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बनाने में सहायक होती हैं।
हितग्राही सतीश मरकाम का यह उदाहरण बताता है कि शासकीय सेवाओं का समय पर उपयोग नागरिकों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित होता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की मंशा के अनुरूप ऐसी सेवाएं आम नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान कर रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
